विज्ञापन

Heal With Food: दालचीनी का पानी शुगर वालों को दे सकते हैं? जानें बनाने का सही तरीका

ब्लड शुगर में दालचीनी का पानी पी सकते हैं? क्या आपके दिमाग में भी यही सवाल चल रहा है, अगर हां, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

Heal With Food: दालचीनी का पानी शुगर वालों को दे सकते हैं? जानें बनाने का सही तरीका
सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से क्या होता है?
NDTV

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक बड़ी चुनौती बन गया है. गलत खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से डायबिटीज के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में किचन में मौजूद मसाले हमारे बड़े काम आते हैं. दालचीनी एक ऐसा ही मसाला है जो सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि ब्लड शुगर को नेचुरल तरीके से कम करने में भी मदद करता है.

अगर आप भी अपना ब्लड शुगर लेवल सही रखना चाहते हैं, तो दालचीनी का पानी आपके लिए एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसे कैसे बनाना है, पीने का सही तरीका क्या है और इसके फायदे क्या हैं.

दालचीनी का पानी कैसे बनाएं?

उबालकर बनाने का तरीका

  • एक बर्तन में एक गिलास पानी लें.
  • इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर या एक छोटा टुकड़ा दालचीनी की छाल डालें.
  • पानी को 5 से 7 मिनट तक हल्की आंच पर उबलने दें.
  •  जब पानी थोड़ा कम हो जाए और उसका रंग बदल जाए, तो गैस बंद कर दें।
  •  इसे छानकर गुनगुना होने पर पी लें.

रातभर भिगोकर रखने का तरीका:

  • रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में दालचीनी का छोटा टुकड़ा डाल दें.
  • रातभर इसे ढंककर रख दें.
  • सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें.

दालचीनी का पानी पीने का सही तरीका क्या है:

  • इसे सुबह उठते ही खाली पेट पीना सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है.
  • अगर आप सुबह नहीं पी पाते, तो दोपहर या रात के खाने से आधा घंटा पहले भी इसे ले सकते हैं.
  •  दिन में एक गिलास से ज्यादा दालचीनी का पानी न पीएं.
  • बहुत ज्यादा दालचीनी शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है.

दालचीनी का पानी पीने के 5 फायदे:

  1. दालचीनी में ऐसे कंपाउंड होते हैं जो शरीर में इंसुलिन की तरह काम करते हैं. यह कोशिकाओं को ग्लूकोज को बेहतर तरीके से सोखने में मदद करता है, जिससे खून में शुगर का स्तर कम होता है.
  2.  खाना खाने के बाद अक्सर ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है. दालचीनी का पानी पीने से कार्बोहाइड्रेट का पाचन धीमा हो जाता है, जिससे खाने के बाद शुगर अचानक नहीं बढ़ता.
  3.   बढ़ा हुआ वजन डायबिटीज की सबसे बड़ी वजहों में से एक है. दालचीनी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्न करने में आसानी होती है और वजन कंट्रोल में रहता है.
  4.  यह पानी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, इससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है.
  5.  अगर आपको पेट में गैस, ब्लोटिंग या अपच की दिक्कत रहती है, तो दालचीनी का पानी आपके पेट को राहत पहुंचाता है और पाचन को बेहतर बनाता है.

इसे भी पढ़ें: सबसे ताकतवर रोटी कौन सी है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dalchini Ka Pani Kaise Banate Hain, Cinnamon Water For Blood Sugar, Dalchini Ka Pani Peene Ke Fayde, Cinnamon Water For Heart Health And Diabetes Control, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com