Happy New Year 2023: साल के अंत में सेलिब्रेशन और खुशियां मनाने का समय शुरू हो रहा है. क्रिसमस के बाद न्यू ईयर ईव और फिर न्यू ईयर सेलिब्रेशन. न्यू ईयर पर आप अपने ट्रेडिशन और पसंद के हिसाब से कुछ भी मीठा बना सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि अगर साल की शुरुआत मीठे के साथ होती है तो पूरा साल फिर खुशनुमा रहता है. आप भी आने वाले साल का स्वागत मीठे के साथ करना चाहते हैं, तो 31 दिसंबर को ही अपने घर में अपनी पसंद की ट्रेडिशनल मिठाई बना कर तैयार कर लें. आज हम आपको ऐसी मिठाइयों की रेसिपी बता रहे है.
न्यू ईयर पर बनाएं ये ट्रेडिशनल स्वीट्स- Here Are New Year Traditional Sweets:
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
1. रसगुल्ला
नए साल पर आप बंगाल की ट्रेडिशनल मिठाई रसगुल्ले से मुंह मीठा कर सकते हैं.
- रसगुल्ला बनाने के लिए करीब दो किलो दूध लें और नींबू डाल कर उसे फाड़ लें.
- छेने को अच्छे से छान लें और हाथों से मसलते हुए एकदम चिकना कर लें.
- अब एक पतीले में पानी और चीनी डाल कर गर्म करें. इसमें इलायची डाल दें और फिर उबाल आने दें.
- अब छेने के छोटे-छोटे बॉल्स बना कर तैयार करें और चाशनी में डाल दें. 10-15 मिनट बाद गैस बंद कर दें. रसगुल्ला तैयार है.
New Years Party Menu: गेस्ट और फ्रेंड्स को इंप्रेस करने के लिए अभी से ही तैयार कर लें न्यू ईयर मेनू
2. जलेबी
उत्तर भारत की पांरपरिक मिठाई जलेबी से नए साल की मिठास और बढ़ जाएगी.

- जलेबी बनाने के लिए मैदे और दही को एक साथ मिलाकर बैटर बना लें.
- करीब 6-7 घंटे के लिए उसमें खमीर उठने के लिए इस बैटर को रख दें.
- जब बैटर फूल जाए तो कड़ाही में तेल गर्म करें और किसी कपड़े की मदद से बैटर को जलेबी का शेप देते हुए फ्राई कर लें.
- अब चीनी, केसर और पानी की तैयार की हुई चाशनी में जलेबियां डुबो दें.
3. घेवर
राजस्थान की मशहूर ट्रेडिशनल मिठाई के साथ भी आप अपने नए साल की शुरुआत कर सकते हैं.
- इसे बनाने के लिए आटे में पहले दूध और पानी मिला लें और इसका पतला घोल तैयार करें.
- कड़ाही में घी गर्म करें और घेवर को फ्राई कर लें
- जलेबी की तरह ही घेवर को भी चाशनी में डुबोकर करीब घंटे भर के लिए छोड़ दें, फिर इसपर चांदी की अर्क लगाकर सर्व करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Happy New Year 2023
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं