विज्ञापन

सर्दियों में गुड़ खाने से क्या होता है? जानकर आज से ही शुरू कर देंगे खाना

गुड़ को शक्कर की तुलना में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इस आर्टिकल में जानें किसे और क्यों खाना चाहिए गुड़.

सर्दियों में गुड़ खाने से क्या होता है? जानकर आज से ही शुरू कर देंगे खाना
सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे.
NDTV

सर्दियां आते ही भारतीयों घरों में एक चीज सबसे ज्यादा देखी जाती है वो है गुड़. दादी-नानी अक्सर ठंड में गुड़ खाने की सलाह देती हैं. कोई रोटी के साथ गुड़ खाता है, कोई चाय में चीनी की जगह गुड़ डालता है, तो कोई खाना खाने के बाद गुड़ का एक छोटा टुकड़ा मुंह में डाल लेता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सर्दियों में ही गुड़ क्यों खाया जाता है? गर्मियों में क्यों नहीं? दरअसल गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में ये शरीर के लिए किसी दवा से कम नहीं है. तो चलिए जानते हैं, सर्दियों में गुड़ खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं. 

ठंड में गुड़ खाने के फायदे- (Gud Khane Ke Fayde)

1. शरीर को अंदर से गर्म रखने- 

गुड़ की तासीर गर्म होती है. ठंड में इसे खाने से शरीर के अंदर गर्मी पैदा होती है. इसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है, जो खून की कमी को दूर करता है और शरीर में खून का बहाव सही रखता है. जब खून का बहाव सही रहता है, तो ठंड भी कम लगती है.

2. खांसी-जुकाम- 

सर्दियों में खांसी-जुकाम एक आम समस्या में से एक है. ऐसे में गुड़ बहुत काम आता है. गुड़, अदरक और तुलसी को मिलाकर खाने से गले की खराश तुरंत ठीक होती है. गुड़ फेफड़ों में जमी हुई गंदगी को साफ करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. पेट और पाचन- 

ठंड में हम थोड़ा ज्यादा ही खा लेते हैं. तला-भुना, पराठे, हलवा, सब कुछ. इसके बाद पेट भारी हो जाता है, गैस बनने लगती है. खाना खाने के बाद गुड़ का एक छोटा टुकड़ा खाने से खाना जल्दी पच जाता है. गुड़ पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और कब्ज को दूर कर सकता है.

4. खून की कमी- 

भारतीय महिलाओं में खून की कमी बहुत आम है. इससे चेहरा पीला पड़ना, जल्दी थकान महूसस होना, चक्कर आना जैसी समस्याएं होती हैं. ऐसे में आप अपनी डाइट में गुड़ को शामिल कर सकते हैं. क्योंकि गुड़ को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. 

क्या है गुड़ खाने का सही तरीका और कितना खाएं? 

दिन में 20 से 25 ग्राम यानी एक छोटा टुकड़ा ही काफी है. गुड़ को हमेशा खाने के बाद खाएं. चाहें तो रोटी के साथ खाएं, चाहें तो चाय में चीनी की जगह डालें. लेकिन एक बात का ध्यान रखें, गुड़ को कभी भी दूध में उबालें नहीं. दूध को पहले उबाल लें, फिर गैस बंद करके उसमें गुड़ मिलाएं. नहीं तो दूध फट जाएगा. 

नोट- जिन लोगों को शुगर की बीमारी है, उन्हें गुड़ खाने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- सर्दियों में गाजर-गोभी-शलगम का अचार कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gud Khane Ke Fayde, Gud Ke Fayde, Jaggery In Winter, Jaggery Benefits In Hindi, Jaggery Health Benefits In Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com