विज्ञापन

हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार, हरिद्वार-देहरादून हाईवे का वीडियो वायरल

Haridwar-Dehradun Highway Elephant Video: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और कैब ड्राइवर शिवा शर्मा ने यह वीडियो 12 नवंबर की सुबह 3 बजकर 46 मिनट पर अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार, हरिद्वार-देहरादून हाईवे का वीडियो वायरल
हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हाथी के हमले का वीडियो वायरल.
Facebook@ShivaSharma

Viral Video: हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक बाइक सवार ने मौत को चकमा दे दिया. नेपाली फार्म के नजदीक, एक हाथी उसके पेट और सीने पर दो बार पैर रखकर खड़ा हो गया, लेकिन उसके बाद भी वो शख्स सही सलामत अपने दोनों पैरों पर तुरंत खड़ा हो गया. यह नजारा देख सभी हैरान रह गए और उस बाइक सवार को किस्मत का धनी बताने लगे.

'इसने किस्मत रब से लिखवाई थी'

इस पूरी घटना को वहां से गुजर रहे शिवा शर्मा नाम के कैब ड्राइवर ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'हरिद्वार से देहरादून का रूट आसान है, लेकिन हालात नहीं. यहां हाथी किसी भी वक्त रोड पर निकल आते हैं. इस आदमी ने किस्मत रब से ही लिखवाई थी, और ऐसी लिखवाई थी कि बच गया. वरना हाथी के पैर से कोई जिंदा वापस निकल जाए, ऐसा मुमकिन नहीं था.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

पास में ही है राजाजी टाइगर रिजर्व

बताते चलें कि हरिद्वार-देहरादून हाईवे का यह हिस्सा राजाजी टाइगर सफारी के आसपास पड़ता है, जहां अक्सर जंगली हाथियों समेत कई वन्यजीव सड़क के करीब दिखाई दे जाते हैं. इसी वजह से इस रूट पर सफर करने वाले लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. खासकर तड़के सुबह और देर रात के समय गाड़ी स्लो स्पीड में चलाने और हाथी दिखने पर उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें:- सिर्फ 155 रुपये में मिल गया 2BHK फ्लैट, ऑनलाइन सेल में शख्स की चमकी किस्मत

यह भी पढ़ें:- अमेरिका छोड़ हमेशा के लिए भारत लौट रहा परिवार, महिला बोली- बस 2 चीजें इमोशनल कर देती हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dehradun Highway, Elephant Attack Video, Viral Video, Man Escapes Death, Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com