Elon Musk की कंपनी Tesla की आने वाली कार की चर्चा अभी से हो रही है. इसका नाम Roadster रखा गया है. हाल ही में कंपनी ने इसके डेमो को दिखाया. इसमें कार फ्लिप करते नजर आई. तब से लोग इसको फ्लाइंग कार बुला रहे हैं. इस कार के आने की चर्चा के बीच एक और चर्चा काफी तेजी से वायरल हुई. Uber APAC के वाइस प्रेसिडेंट और रीजनल जनरल मैनेजर Dominic Taylor ने जब पूछा गया कि क्या हम आने वाले समय में उड़ने वाली कैब देखेंगे? तो उन्होंने इस पर काफी मजेदार जवाब दिया.
NDTV World Summit में बोलते हुए Uber APAC के वाइस प्रेसिडेंट Dominic Taylor ने कहा कि ऑटोनॉमस मोबिलिटी अब केवल भविष्य का कोई कॉन्सेप्ट नहीं रह गया है, बल्कि कई मार्केट्स में ये अब एक हकीकत बन चुका है. हालांकि, उनका मानना है कि भारत में ऑटोनॉमस व्हीकल्स को आने में अभी समय लगेगा, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब सवाल ये नहीं है कि ड्राइवरलेस ट्रांसपोर्ट की शुरुआत होगी या नहीं, बल्कि सवाल ये है कि ये ग्लोबल लेवल पर कितनी तेजी से आगे बढ़ेगा.
सोशल मीडिया का क्रेज और हकीकत
आजकल सोशल मीडिया पर लोग लगातार ड्राइवरलेस कारों के बारे में बात कर रहे हैं, खासकर Elon Musk को लेकर जो कारों को उड़ाने और फ्लिप करने जैसी चीजों के लिए चर्चा में रहते हैं. सिलिकॉन वैली जैसी जगहों पर ड्राइवरलेस Ubers अब बहुत दूर नहीं हैं. लेकिन क्या भारत में भी हमें Uber का ऐसा कोई ब्लॉकबस्टर डेमो जल्द देखने को मिलेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए Taylor ने कहा, "दुनिया भर में Uber के 20 से ज्यादा ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी पार्टनर्स हैं.
यह भी पढ़ें | सनरूफ और बड़ी स्क्रीन के साथ CNG का मजा, माइलेज होगा डबल! आ रही ये 3 SUV
आज अमेरिका और मिडिल ईस्ट में ब्रिटिश, अमेरिकन और चाइनीज ऑटोनॉमस व्हीकल प्रोवाइडर्स के साथ हमारे एक्टिव डिप्लॉयमेंट्स (गाड़ियां सड़क पर) चल रहे हैं. हम आने वाले हफ्तों में टोक्यो में अपना पहला APAC ट्रायल शुरू करने जा रहे हैं, जहां मैं खुद रहता हूं."
भारत को लेकर क्या है तैयारी?
जब उनसे भारत में इस टेक्नोलॉजी के आने को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने साफ किया, "भारत में ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी कब आएगी, इसे लेकर मेरे पास अभी कोई फिक्स टाइमलाइन या क्लियर विजन नहीं है. मुझे लगता है कि इसमें अभी थोड़ा समय लग सकता है. लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि ऑटोनॉमस व्हीकल्स आज की हकीकत हैं. ये सवाल अब 'कब' का नहीं है, बल्कि ये है कि ये कितनी तेजी से दुनिया भर में फैलेगा."
यह भी पढ़ें | भरभरा कर गिरे WagonR से Swift तक के दाम, दिवाली पर हैचबैक कारों पर ऑफर्स की भरमार, 1.45 लाख तक की बचत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं