विज्ञापन

'लंदन की लाली' ने बागपत के बावली गांव में चलाया ट्रैक्टर, बोलीं- मुझे वेस्ट यूपी की लाइफ से प्यार हो गया

British Woman In India: 'लंदन की लाली' नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक ब्रिटिश महिला इस वक्त पंजाब घूम रही हैं. उन्होंने अमृतसर में गोल्डन टेंपल से तस्वीर भी शेयर की है.

'लंदन की लाली' ने बागपत के बावली गांव में चलाया ट्रैक्टर, बोलीं- मुझे वेस्ट यूपी की लाइफ से प्यार हो गया
लंदन की लाली ने करीब 6 करीब इस गांव में बिताए हैं.
Instagram@londonki_lali

Viral Video: करीब 4 महीने पहले रिलीज हुए पंजाबी सॉन्ग 'सोहनी नी' में नजर आने वाली ब्रिटिश मॉडल को वेस्ट यूपी के गांव से प्यार हो गया है. 'लंदन की लाली' नाम से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में उन्होंने बागपत जिले के बाओली गांव में बिताए 6 दिनों की यादें शेयर की हैं और उन्हें 'जिंदगी की बेस्ट पल' करार दिया है. ये छह दिन उन्होंने गांव की लाइफ इंजॉय की, स्थानीय लोगों के घर में रुकीं, उनके हाथों का बना खाना खाया, आसपास घूमीं और फिर चलते-चलते गन्ने के खेत में ट्रैक्टर भी चलाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है?

28 अक्टूबर को यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जब लंदन की एक गोरी लड़की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक भारतीय काउबॉय से दोस्ती कर लेती है, तो ऐसा होता है.' वीडियो के बैकग्राउंड में 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाना बज रहा है. गुलाबी रंग की शर्ट और ब्राउन कलर की पेंट पहने महिला ट्रैक्टर चला रही है. उनके बगल में फेमस यूट्यूबर बिली नीले रंग की शर्ट पहने बैठे हुए हैं. उन्होंने काउबॉय वाली कैप भी पहन रखी है, जिसे वजह से कैप्शन वीडियो से एकदम मैच कर रहा है. दोनों के इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन  से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

'लिविंग माय बेस्ट मंजी लाइफ'

अपनी प्रोफाइल पर उन्होंने वेस्ट यूपी के नाम से हाइलाइट बनाया हुआ है,  जिसमें उन्होंने अपनी इस ट्रिप की खास यादें शेयर की हैं. इसमें उन्हें खाट पर आराम करते, डॉगी के साथ खेलते, पड़ोस की लड़कियों के साथ मजाक-मस्ती करते, आसपास के मंदिर-बाजार घूमते, गांव का खाने खाते और डांस करते हुए देखा जा सकता है. खाट पर लेटे हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'Living My Best Manji Life'.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर मिले मजेदार रिएक्शन्स

इंस्टाग्राम पर लंदन की लाली की सबसे ज्यादा ट्रैक्टर वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं. कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि क्या आप दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं? तो महिला ने जवाब देते हुए कहा कि बिली सिर्फ उनका अच्छा दोस्त है.

एक यूजर ने लिखा, 'दोनों साथ में बहुत शानदार लग रहे है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'दोस्तों! देखो ये बिली है. उसने कहा था कि ना उसकी कोई बीवी है, ना बच्चे, ना गर्लफ्रेंड. लेकिन इस तस्वीर देखकर लगता है कि वो ज्यादा समय सिंगल नहीं रहेगा.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'अबे बिली सबको सिंगल रहने का सपना दिखाके ये क्या कर रहा है?'

चौथे यूजर ने लिखा, 'भाई लोग ये भी हाथ से गया. नया सिंगल मसीहा ढूंढ़ना पड़ेगा अब.'

यह भी पढ़ें:- गोवा के लिए बेंगलुरु छोड़ने वाले कपल को 26 दिन में हुआ पछतावा, बोले- 'कई बार लगा गलती कर दी'

यह भी पढ़ें:- दूल्हे के कपड़े पहनकर दिल्ली की एक शादी में घुस गया मोरक्को का यूट्यूबर, फिर जो हुआ उस पर नहीं हुआ यकीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
London Ki Lali, British Woman In India, Viral Video, Bagpat, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com