विज्ञापन

नवरात्रि के 9 दिन के लिए 9 खास भोग रेसिपीज, जानें हर दिन का खास प्रसाद

​नवरात्रि के 9 दिन, 9 रंग और 9 भोग, इस आर्टिकल में जानें मां दुर्गा के 9 रूपों को कौन सा भोग है प्रिय.

नवरात्रि के 9 दिन के लिए 9 खास भोग रेसिपीज, जानें हर दिन का खास प्रसाद
9 दिनों के लिए 9 अलग-अलग भोग.
Copilot

कल से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरूआत हो रही है. 9 दिनों तक ढोल-नगाड़ों की गूंज, माता के जयकारे और चारों तरफ जगमगाती लाइटें मन को मोह लेती हैं. इन नौ दिनों में हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में डूबा नजर आता है. कोई पूरे नौ दिन का व्रत रखता है, तो कोई पहला और आष्टमी व्रत रहकर माता की आराधना करता है. लेकिन इन सब में सबसे खास बात यह होती है कि माता रानी को हर दिन उनकी पसंद का क्या खास भोग लगाएं. अगर आप भी इसी बात से परेशान हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको नवरात्रि के पूरे नौ दिनों की लिस्ट बता रहे हैं, जिसमें मां के नौ रूपों और उनके पसंदीदा भोग के बारे में जान सकते हैं कि किस दिन माता को क्या खास भोग लगाना चाहिए.

9 दिन माता के किस रूप को कौन सा लगाएं भोग- 9 Days And 9 Bhog Offer Goddess Durga)

​1. पहला दिन- मां शैलपुत्री 

​नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ ही मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. मान्यता है कि पहले दिन मां को गाय के शुद्ध घी या और सफेद चीजों से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए. 

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Latest and Breaking News on NDTV

Image NDTV 

​2. दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी- 

​दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा होती है. यह रूप ज्ञान और तपस्या का प्रतीक है. मां ब्रह्मचारिणी को मीठी चीजें बहुत प्रिय हैं. इस दिन आप माता रानी को चीनी, मिश्री या फिर चीनी से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं. 

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

3. तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा-

​नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है. मां के इस रूप के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, इसीलिए इन्हें चंद्रघंटा कहते हैं. मां को दूध और दूध से बनी चीजें बहुत प्रिय हैं. इस दिन आप माता को मखाने की खीर, रबड़ी का भोग लगा सकते हैं. 

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Latest and Breaking News on NDTV

Image NDTV 

​4. चौथा दिन- मां कुष्मांडा- 

​चौथे दिन सृष्टि की रचना करने वाली मां कुष्मांडा की पूजा का विधान है. ऐसा माना जाता है कि जब चारों तरफ अंधेरा था, तब मां ने अपनी हल्की सी मुस्कान से इस ब्रह्मांड की रचना की थी. मां कुष्मांडा को मालपुआ बहुत पसंद है. चौथे दिन माता को मालपुए का भोग लगा सकते हैं. 

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

​5. पांचवां दिन- स्कंदमाता 

​पांचवें दिन भगवान कार्तिकेय की माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है. मां अपने भक्तों पर ठीक वैसे ही ममता बरसाती हैं जैसे एक मां अपने बच्चे पर लुटाती है. इस दिन माता को केला का भोग लगाया जाता है. 

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Latest and Breaking News on NDTV

Image NDTV 

​6. छठा दिन- मां कात्यायनी- 

​छठे दिन महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर प्रकट हुईं मां कात्यायनी की पूजा होती है. इस दिन माता को शहद या शहद से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं. 

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Latest and Breaking News on NDTV

​7. सातवां दिन- मां कालरात्रि 

​सातवें दिन माता के सबसे उग्र लेकिन कल्याणकारी रूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. मां कालरात्रि भक्तों के सारे संकट और डर दूर कर देती हैं. इस दिन माता को गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग लगा जाता है. 

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Latest and Breaking News on NDTV

Image ndtv 

​8. आठवां दिन- महागौरी- 

​अष्टमी का दिन बहुत ही खास होता है. इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है. कई लोग इस दिन कन्या पूजन भी करते हैं. महागौरी को नारियल बहुत प्रिय है. आप आठवें दिन माता को साबुत नारियल या नारियल से बनी चीजों का भोग लगा सकते है. 

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Latest and Breaking News on NDTV

9. ​नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री- 

​नवरात्रि का आखिरी और नौवां दिन माता सिद्धिदात्री का होता है. मां अपने भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां और आशीर्वाद देती हैं. नौवें दिन का भोग सबसे खास होता है. इस दिन मां को हलवा, पूरी और काले चने का प्रसाद चढ़ाया जाता है.

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Latest and Breaking News on NDTV

Image NDTV 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: नवरात्रि व्रत के लिए परफेक्ट है साबूदाना रसमलाई, एक बार खाएंगे, तो पूरे 9 दिन यही बनाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri 9 Days, Navratri 9 Days 9 Bhog List, Navratri 9 Days Bhog, Navratri 9 Days Colour And Bhog, Navratri 9 Days Prashad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com