Teej Special Sweets In Hindi: तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है. हरियाली तीज पर महिलाएं व्रत रखती हैं, पूजा करती हैं और अपने परिवार की खुशहाली के लिए कामना करती हैं. इन त्योहारों में जहां एक ओर सांस्कृतिक परंपराएं निभाई जाती हैं, वहीं दूसरी ओर खास पकवान और मिठाइयां भी बनाई जाती हैं. घेवर, मालपुआ, गुजिया, खीर और श्रीखंड जैसी पारंपरिक मिठाइयों के बिना तीज अधूरी लगती है. इन स्वादिष्ट और पारंपरिक मिठाइयों का आनंद सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि त्योहार में उमंग और उत्साह भी जोड़ता है. इस तीज पर अगर आप भी घर में कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं, तो जानिए 5 ऐसी लोकप्रिय भारतीय मिठाइयों के बारे में, जो तीज के मौके पर खासतौर पर बनाई और खाई जाती हैं.
तीज पर बनाएं ये 5 लोकप्रिय मिठाई- (5 sweets To made on Teej)
1. घेवर-
घेवर खासकर तीज और राखी जैसे त्योहारों पर बनने वाली एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है, जिसकी खासियत इसका जालीदार और कुरकुरा टेक्सचर होता है. मैदा, घी और दूध के घोल को घी में डीप फ्राय करके इसका आकार तैयार किया जाता है. फिर इसे चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है और ऊपर से केसर, मेवे और रबड़ी डालकर सजाया जाता है. इसका स्वाद हल्का मीठा और बिलकुल अनोखा होता है, जो हर मौके पर खास मिठास जोड़ता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- दुबले-पतले शरीर में भरना है मांस तो भुने चने के साथ खा लें ये एक चीज, तेजी से बढ़ने लगेगा वजन

2. मालपुआ-
मालपुआ भारत की सबसे पसंदीदा देसी मिठाइयों में से एक है, जिसे तीज जैसे त्योहार पर बनाना शुभ माना जा सकता है. यह मैदा, दूध और चीनी से तैयार किया जाता है और घी में तलने के बाद चाशनी में डुबोया जाता है. नरम, रसदार और हल्का कुरकुरा मालपुआ ऊपर से ड्राय फ्रूट्स या रबड़ी के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. तीज के त्योहार में यह मिठाई हर घर में बनती है.
3. नारियल लड्डू-
नारियल लड्डू एक झटपट बनने वाली मिठाई है जो स्वाद में हल्की और सेहतमंद होती है. इसे नारियल के बुरादे में दूध या कंडेन्स्ड मिल्क मिलाकर बनाया जाता है और छोटे-छोटे गोल लड्डुओं का आकार दिया जाता है. ऊपर से इलायची पाउडर और काजू, बादाम जैसी चीजें डालकर इसका स्वाद ओर बढ़ा सकते हैं. व्रत और त्योहार के दिनों में नारियल लड्डू बनाना काफी आम है, क्योंकि यह जल्दी तैयार हो जाता है और लंबे समय तक रखा भी जा सकता है.
4. खीर-
खीर भारत के हर त्योहार और खास मौके की सबसे पारंपरिक मिठाई मानी जाती है. इसे चावल, दूध और चीनी के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है जब तक कि दूध गाढ़ा और मलाईदार न हो जाए. खीर में इलायची, केसर और मेवा डालने से इसका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाते हैं. गरमा-गरम या ठंडी, दोनों तरह से खीर का मजा लिया जा सकता है और यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.
5. रबड़ी-
रबड़ी एक बेहद गाढ़ी और मलाईदार मिठाई है, जिसे दूध को लंबे समय तक धीमी आंच पर पकाकर तैयार किया जाता है. दूध जब तक आधा या उससे भी कम रह जाए, तब उसमें चीनी, इलायची और मेवा मिलाकर स्वाद बढ़ाया जाता है. रबड़ी का स्वाद अपने आप में तो बेहतरीन होता ही है, लेकिन इसे घेवर या मालपुआ के साथ खाने का अलग ही मजा है. यह हर खास अवसर पर मिठास और परंपरा दोनों के लिए बेहतर हो सकती है.
Watch Video : Dietician ने बताई High Uric Acid, Weight Loss के लिए Best Diet | Anti Cancer Diet and Lifestyle
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं