पके केले फेंकना बंद!
NDTV
घर में अक्सर ऐसे केले बच जाते हैं जो ज्यादा पक जाने की वजह से कोई खाना पसंद नहीं करता. कई बार ये केले खराब होने के डर से फेंकने पड़ जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं पके हुए केलों से एक ऐसी स्वादिष्ट मिठाई बनाई जा सकती है, जिसे खाने के बाद लोग यकीन ही नहीं करेंगे कि यह केले से बनी है? जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने. चलिए अब देर मत कीजिए बनाना हलवा रेसिपी नोट कर लीजिए.
यहां देखिए वीडियो...
सामग्री
- पके हुए केले (करीब 10-12 केले)
- देसी घी (1/4 कप) (पकाने के लिए)
- देसी घी (2 बड़े चम्मच) (बादमें डालने के लिए)
- गुड़ (300 से 350 ग्राम)
- पानी (1/4 कप)
- काजू (1/2 कप कटे हुए)
- इलायची पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- बटर पेपर (सेट करने के लिए)
बनाने का आसान तरीका
- इस मिठाई को बनाने के लिए पके हुए केले लें.
- केले छीलकर मिक्सर में डालें और इन्हें अच्छी तरह पीसकर एकदम मुलायम पेस्ट बना लें.
- ध्यान रखें कि पेस्ट में कोई गांठ न रहे, क्योंकि यही स्मूद टेक्सचर मिठाई को बेहतर बनाता है
- अब एक पैन में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें और उसमें काजू हल्के सुनहरे होने तक भून लें.
- एक कढ़ाई में थोड़ा देसी घी डालें और तैयार केले का पेस्ट उसमें मिला दें.
- इसे मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
- शुरुआत में केले में मौजूद पानी की वजह से मिश्रण काफी पतला रहेगा और उसमें बुलबुले बनेंगे.
- धीरे-धीरे पानी कम होने लगेगा और केले का रंग भी बदलना शुरू हो जाएगा.
- जब मिश्रण गाढ़ा दिखाई देने लगे समझ जाएं केले अच्छी तरह पक चुके हैं
- अब एक अलग बर्तन में थोड़ा पानी लेकर उसमें गुड़ डालें और उसे पूरी तरह पिघला लें और केले के मिश्रण में मिला दें.
- इसके बाद फिर से मीडियम आंच पर लगातार पकाते रहें.
- शुरुआत में मिश्रण थोड़ा बहता हुआ लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे यह गाढ़ा होना शुरू हो जाएगा.
- जैसे-जैसे पानी कम होगा, बुलबुले मोटे और भारी दिखाई देने लगेंगे.
- जब मिश्रण काफी गाढ़ा हो जाए, तब उसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी डालें.
- अब चलाते रहें, जब मिश्रण पूरी तरह जुड़ा हुआ दिखे, उसमें झाग जैसा असर नजर आए और वह बहने के बजाय एक सॉफ्ट लंप की तरह गिरे, तब समझिए कि मिठाई तैयार हो चुकी है.
- अब इसमें भुने हुए काजू और इलायची पाउडर मिला दें.
- इसके बाद किसी ट्रे या केक टिन में बटर पेपर लगाकर यह मिश्रण फैला दें.
- इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर करीब एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
- फ्रिज से निकालने पर यह अच्छी तरह सेट हो जाएगी.
- इसके बाद इसे मनचाहे आकार में काटकर सर्व किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: 5 मिनट में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का वायरल मसाला कॉर्न, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Banana Halwa Barfi, Banana Recipe, Overripe Banana Recipes, Halwa Recipe At Home, Food Recipe