Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का हिंदू धर्म में खास महत्व है. भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है. इस साल हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निर्जला और निराहार व्रत करती हैं. इस व्रत को महिलाएं, अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना के लिए करती हैं. आपको बता दें कि हरितालिका तीज में श्रीगणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की कच्ची मिट्टी से प्रतिमा बनाकर पूजा करती हैं. माता पार्वती और भगवान शिव को तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है. अगर आप भी कम समय में भोग के लिए कुछ झटपट बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें.
हरतालिका तीज स्पेशल सूजी का हलवा- (Hartalika Teej Special Sooji Halwa Bhog)
सामग्री-
- 1 कप सूजी (रवा)
- 2 कप पानी
- 1 कप चीनी
- 1/2 कप घी
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- 1/4 चम्मच केसर (वैकल्पिक)
- ड्राई फ्रूट्स कटे हुए
विधि-
सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और सूजी को मध्यम आंच पर भूनें जब तक यह गोल्डन ब्राउन न हो जाए. फिर एक दूसरे पैन में पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनाएं. भुनी हुई सूजी में चाशनी मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं. आप चाहे तो इसमें पानी की मात्रा को कम करके दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे हलवे का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा. अब इलायची पाउडर और केसर मिलाएं. मध्यम आंच पर पकाएं जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए. ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश कर भोग लगाएं.

सूजी के हलवे के पोषण तत्व-
1 कटोरी सूजी के हलवे में लगभग-
- कैलोरी- 180-250
- कार्बोहाइड्रेट:- 30-35 ग्राम
- प्रोटीन- 3-4 ग्राम
- फैट- 7-10 ग्राम
- आयरन और फाइबर की थोड़ी मात्रा
ये भी पढ़ें- इस गणेशोत्सव कुछ अलग हटके ट्राई करें, बप्पा को लगाएं बेसन के मोदक का भोग
ये वीडियो भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं