क्या आप भी रोज-रोज एक ही तरह की सब्जियां खा- खाकर बोर हो गए हैं या समझ नहीं आ रहा कि आज खाने में क्या बनाएं, जो स्वाद में लाजवाब हो. अगर आपका जवाब हां, तो कुकिंग चैनल सुविधा नेट रसोई (@SuvidhaNetRasoi) पर शेयर रेसिपी को ट्राई कर सकते हो. हम जिस रेसिपी की बात कर रहे हैं, उसे मिर्च से बनाया जाता है. यह सब्जी न सिर्फ स्वाद में ढाबा और होटल जैसी क्रीमी बनती है, बल्कि इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है. आप सिर्फ हरी मिर्च, दही और बेसिक मसालों से इस सब्जी को कर सकते हैं. आइए बिना किसी देरी के जानते हैं इसे बनाने का आसान और सही तरीका.
यहां देखें रेसिपी वीडियो-
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
कैसे बनाएं मिर्च की सब्जी- (How To Make Mirch Ki Sabhi)
सामग्री-
- हरी मिर्च- 150 ग्राम
- तेल- 1 चम्मच
- जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
- राई- 1/2 छोटा चम्मच
- हींग- 2 चुटकी
- प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1/2 छोटा चम्मच
- टमाटर की प्यूरी 1/2 कप
- दही- 2 बड़ा चम्मच
- बेसन- 1 बड़ा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- आवश्यकतानुसार
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
विधि-
- इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले 150 ग्राम मोटी हरी मिर्च को अच्छे से धोकर पोंछ लें.
- अब इन्हें बीच से चीरा लगाकर काट लें. अगर मिर्च ज्यादा तीखी है, तो उसके बीज निकाल लें.
- अब कढ़ाई में तेल गरम करें. इसमें जीरा, राई और हींग डालें. जब मसाले चटक जाएं, तो मिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर 1 से 2 मिनट तक फ्राई कर लें और प्लेट में निकाल लें.
- बचे हुए तेल में कटा हुआ प्याज डालें और सॉफ्ट होने तक भूनें. फिर इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छे से मिलाएं इसे ढककर धीमी आंच पर पकने दें.
- अब एक मिक्सी जार में 2 बड़ा चम्मच दही लें इसमें धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर ग्राइंड कर लें.
- जब प्याज-टमाटर पक जाएं, तो इसमें 1 बड़ा चम्मच बेसन मिलाएं और 1-2 मिनट तक भूनें.
- बेसन से ग्रेवी में क्रीमी टेक्सचर आता है. जब बेसन से झाग आने लगे, तो इसमें तैयार किया हुआ दही-मसाले का पेस्ट डाल दें.
- इसके बाद इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और ढककर 2 मिनट तक पकाएं जब तक कि तेल अलग न होने लगे.
- मसालों से तेल अलग होने पर इसमें कसूरी मेथी डालें, अब फ्राई की हुई हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी मिलाकर ढक दें. इसे धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकने दें
- आखिर में ऊपर से फ्रेश कटा हरा धनिया डालें. आपकी गरमागरम और चटपटी मिर्च की सब्जी बनकर तैयार है. इसे रोटी, पूरी या पराठे के साथ सर्व करें.
न्यूट्रिशन वैल्यू (प्रति सर्विंग अनुमानित)
- कैलोरी- 120-150
- कार्बोहाइड्रेट- 8-10 ग्राम
- प्रोटीन- 3-4 ग्राम
- फैट- 8-10 ग्राम
- फाइबर- 2-3 ग्राम
मिर्च खाने के फायदे-
- हरी मिर्च में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
- यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है.
- मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और वजन घटाने में मददगार.
- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- (FAQ)
1. मिर्च की सब्जी बनाने के लिए कौन सी मिर्च सबसे अच्छी रहती है?
मोटी और कम तीखी हरी मिर्च इस रेसिपी के लिए सबसे बेहतर रहती है.
2. क्या बिना प्याज-लहसुन के यह सब्जी बना सकते हैं?
हां, आप प्याज-लहसुन छोड़े बिना भी यह सब्जी बना सकते हैं.
3. क्या दही की जगह क्रीम डाल सकते हैं?
हां, अधिक क्रीमी स्वाद के लिए फ्रेश क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है.
4.. यह सब्जी कितने समय में बनकर तैयार हो जाती है?
लगभग 20 से 25 मिनट में यह सब्जी तैयार हो जाती है.
5. क्या बची हुई सब्जी को स्टोर कर सकते हैं?
हां, इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर 1 दिन तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बदलते मौसम में रोज खा लें बाजरे का 1 लड्डू, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये समस्याएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं