विज्ञापन

दिल्ली सरकार बदलने वाली है प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का नियम, अनधिकृत कॉलोनियों में लागू होंगे नए सर्किल रेट

दिल्ली सरकार जल्द ही प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का नियम बदलने वाली है. घर बैठे प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की सुविधा और किसी भी सब-रजिस्ट्रार के पास रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा.

दिल्ली सरकार बदलने वाली है प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का नियम, अनधिकृत कॉलोनियों में लागू होंगे नए सर्किल रेट
दिल्ली सरकार बदलने वाली है प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का नियम
IANS

दिल्ली में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन का नियम बदलने वाला है. इसके तहत लोग अपनी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन दिल्ली के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में करा सकेंगे. दिल्ली सरकार द्वारा सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ऐसा कदम उठाने का फैसला किया है. इस वजह से राजधानी में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की संख्या 22 से बढ़ा कर 29 कर दी गई है. जल्द ही दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में इस नियम का प्रस्ताव रखेगी.

घर बैठे रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा

दिल्ली सरकार घर बैठे प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी काम कर रही है. जिससे लोग आवेदन से लेकर रजिस्ट्रेशन तक घर बैठे मोबाइल और कंप्यूटर पर आसानी से कर सकेंगे. सब-रजिस्ट्रार के पास दस्तावेज कुछ मिनटों के लिए केवल डिजिटल साइन के लिए भेजा जाएगा. इसके बाद दस्तावेज खरीदार के DG Locker में चले जाएंगे. घर बैठे आवेदन और रजिस्ट्रेशन की सुविधा काफी अहम है.

अनधिकृत कॉलोनियों में नए सर्किल रेट होंगे लागू

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने नजफगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि लंबे समय से लंबित सर्किल रेट के रिवीजन पर सरकार ने पूरा काम कर लिया है. जल्द ही इसे लागू किया जाएगा. इसका मतलब यह है कि राजधानी दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों में नए सर्किल रेट लागू किया जाएगा. 

मुख्यमंत्री ने कहा, क्षेत्र की 6 अन्य अनधिकृत कॉलोनियों में 33 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 10 विकास कार्य पहले से प्रगति पर हैं. इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, जल निकासी और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

यह भी पढ़ेंः

8 घंटे में दिल्ली से बनारस, वंदे भारत स्लीपर की टाइम टेबल लीक! जानें कहां-कहां होगा स्टोपेज

Delhi: मयूर विहार से AIIMS का सफर सिग्नल फ्री होगा 15 मिनट, DND और रिंग रोड पर ट्रैफिक दबाव होगा कम

NDMC देगी EV पार्किंग पर 50 प्रतिशत की छूट, मोबाइल पर मिलेगी बुकिंग की सुविधा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Property Registration, Delhi Property Registry Rules, CM Rekha Gupta, Delhi Sub Registrar Office, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com