विज्ञापन

लाल मिर्च का भरवां अचार सालों तक नहीं होगा खराब, बस अपनाएं ये 1 सीक्रेट ट्रिक

बिना धूप और ज्यादा तेल के ऐसे बनाएं बाजार जैसा टेस्टी भरवां लाल मिर्च का अचार, जानें क्या है वो 1 सीक्रेट ट्रिक.

लाल मिर्च का भरवां अचार सालों तक नहीं होगा खराब, बस अपनाएं ये 1 सीक्रेट ट्रिक
लाल मिर्च का भरवां अचार कैसे बनाएं
NDTV

अचार भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. लंच से लेकर डिनर तक में हम सभी अचार खाना पसंद करते हैं और शायद यही एक कारण है जिसके चलते भारत में आपको हर राज्य का अपना एक अनोखा स्वाद और अनगिनत वैराइटी मिल जाएंगी. अगर खाना खाते समय थाली में एक बढ़िया सा अचार मिल जाए, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. लाल मिर्च का भरवां अचार लगभग हर घर में पसंद किया जाता है. लेकिन कई बार लोगों की शिकायत होती है कि अचार कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है या उसमें फफूंद लग जाती है. अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. यूट्यूब चैनल और मसाला किचन (@MasalaKitchenbyPoonam) पर पूनम देवनानी ने लाल मिर्च का भरवां अचार बनाने की एक ऐसी शानदार और आसान रेसिपी शेयर की है, जिसकी मदद से आपका अचार सालो-साल बिल्कुल फ्रेश और टेस्टी बना रहेगा.

​सबसे अच्छी बात यह है कि इस रेसिपी में न तो आपको महीनों धूप में अचार सुखाने की झंझट उठानी पड़ेगी और न ही बहुत ज्यादा तेल की जरूरत पड़ेगी. आइए जानते हैं इस अचार को बनाने का आसान तरीका.

यहां देखें पूरा वीडियो- 

कैसे बनाएं लाल मिर्च का भरवां अचार- 

सामग्री- 

  • ​मोटी लाल मिर्च - 600 ग्राम
  • ​सौंफ - 5 बड़े चम्मच
  • ​सूखा साबुत धनिया - 3 बड़े चम्मच
  • ​जीरा - 2 बड़े चम्मच
  • ​मेथी दाना - 1 छोटा चम्मच
  • ​पीली राई दाल - 4 बड़े चम्मच
  • ​कलौंजी के बीज - 1 छोटा चम्मच
  • ​नमक - 2 बड़े चम्मच 
  • ​काला नमक - थोड़ा सा
  • ​हींग - आधा छोटा चम्मच
  • ​अमचूर पाउडर या खटाई - स्वाद के अनुसार
  • ​सरसों का तेल - आवश्यकतानुसार

​विधि-

  1. सबसे पहले लाल मिर्च को अच्छे से धोकर किसी साफ कपड़े से बिल्कुल सूखा लें. 
  2. अब मिर्च के डंठल को अलग कर लें और बीच में एक चीरा लगा लें ताकि अंदर का सारा मसाला आसानी से भरा जा सके.
  3. एक पैन को गैस पर धीमी आंच पर रखें. इसमें सौंफ, साबुत धनिया, जीरा, मेथी दाना और राई डालकर हल्का सा भून लें ताकि इनकी नमी खत्म हो जाए और बढ़िया खुशबू आने लगे. 
  4. ध्यान रखें कि मसालों को जलाना नहीं है, बस हल्का गर्म करना है.
  5. भुने हुए मसालों को ठंडा होने दें. इसके बाद इन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  6. बारीक पाउडर बिल्कुल न बनाएं, क्योंकि अचार में दरदरे मसाले ही अच्छे लगते हैं.
  7. पिसे हुए मसालों को एक बड़े बर्तन में निकालें. इसमें कलौंजी, नमक, काला नमक, हींग और अमचूर पाउडर मिलाएं. 
  8. अब इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि मसाला बंधने लगे और सूखा न रहे.
  9. तैयार किए गए इस चटपटे मसाले को एक-एक करके सभी लाल मिर्च के अंदर अच्छी तरह से दबा-दबाकर भर दें.

​सीक्रेट ट्रिक- अब आती है वो सबसे जरूरी ट्रिक, जिससे आपका अचार सालों तक खराब नहीं होगा. भरी हुई मिर्चों को बचे हुए सरसों के तेल में हल्का सा डुबोएं या ऊपर से जार में डालने के बाद थोड़ा सा गुनगुना किया हुआ तेल मिला दें. अचार को हमेशा साफ और सूखे कांच के जार में रखें. नमी से बचाकर रखने पर यह अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और इसका स्वाद भी बेहतरीन बना रहता है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: दिल्ली की मशहूर मलाई सोया चाप घर पर कैसे बनाएं? स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

ये वीडियो भी देखें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lal Mirch Ka Achaar, Bharwa Lal Mirch Achar Kaise Banaye, Bharwa Lal Mirch Achar, Bharwa Lal Mirch Achar Recipes In Hindi, Chilli Pickle Without Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com