Soyabean Badi Aur Chana Dal Ka Kofta: शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करनी है, लेकिन रोज़ाना चिकन, मटन कौन खाएगा? अब बात उनकी, जो वेज खाना पसंद करते हैं. रोज-रोज वही घिया या तोरई की सब्ज़ी खाकर ऊब चुके हो? तो सोया चंक्स और चना दाल से बने ये जबरदस्त कोफ्ते जरूर ट्राई करें. इनका स्वाद इतना बेहतरीन है कि एक बार बनाएंगे तो हर हफ्ते यही खाने का मन करेगा. इस रेसिपी की ख़ास बात यह है कि इसे बनाना भी आसान है, इसकी रिच ग्रेवी का स्वाद होटल जैसा आता है.
हाल ही में @CookingWithChefAshok ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी रेसिपी भी शेयर की है.
देखें वीडियो...
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
सामग्री:
कोफ्ते के लिए:
- सोया चंक्स (100 ग्राम)
- चना दाल (100 ग्राम गर्म पानी में 40 मिनट भिगोई हुई),
- हरी मिर्च (3 से 4)
- अदरक (1 छोटा टुकड़ा)
- लहसुन (4-5 कली)
- नमक (1/2 चम्मच)
- हल्दी (1/3 चम्मच)
- कश्मीरी लाल मिर्च (1 चम्मच)
- कसूरी मेथी (1 चम्मच)
- धनिया पाउडर (1 चम्मच)
- गरम मसाला (1/2 चम्मच)
- प्याज और हरा धनिया (थोड़ा सा बारीक कटा)
- तलने के लिए तेल
ग्रेवी के लिए:
- प्याज 3 (बारीक कटे)
- टमाटर 2 (पिसे हुए)
- काजू (15)
- दही (100 ग्राम ताजा)
- अदरक-लहसुन पेस्ट (1 चम्मच)
- कश्मीरी लाल मिर्च (1 चम्मच)
- हल्दी (1/2 चम्मच)
- धनिया पाउडर (1 चम्मच)
- जीरा पाउडर (1/2 चम्मच)
खड़े मसाले के लिए:
- इलायची
- तेजपत्ता
- लौंग
- बटर (1 चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
- हरा धनिया
बनाने का तरीका?
कोफ्ते के लिए:
- सोया चंक्स और चना दाल को गर्म पानी में 40 मिनट भिगोकर रखें.
- इसके बाद सोया चंक्स का पानी निचोड़कर मिक्सी में पीस लें.
- चना दाल को भी हरी मिर्च, अदरक और लहसुन के साथ बिना ज्यादा पानी डाले गाढ़ा पीस लें.
- एक बर्तन में सोया कीमा, दाल का पेस्ट, सारे सूखे मसाले, कटा प्याज और हरा धनिया मिलाकर आटा जैसा मिश्रण तैयार करें.
- अब हाथ गीला करके इसके छोटे-छोटे कोफ्ते बना लें.
- कढ़ाई में तेल गर्म करें और कोफ्तों को मीडियम से तेज आंच पर सुनहरा और करारा होने तक तलकर निकाल लें.
ग्रेवी के लिए:
- काजू को हल्का तलकर निकालें.
- उसी तेल में प्याज को सुनहरा भूरा होने तक तल लें.
- अब तली हुई प्याज, काजू, दही और थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सी में एकदम महीन पेस्ट बना लें.
- कड़ाही में 2 चम्मच तेल और बटर गर्म करें.
- खड़े मसाले और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
- फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर डालकर मिलाएं.
- तुरंत पिसा टमाटर डालें और तेल अलग होने तक पकाएं.
- अब इसमें प्याज-काजू का तैयार पेस्ट डालें और धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक ग्रेवी तेल न छोड़ दे.
- इसके बाद नमक और 1-2 कप पानी डालकर उबाल आने दें.
- अंत में गरम मसाला, कसूरी मेथी, हरा धनिया और तले हुए कोफ्ते डालकर गैस बंद कर दें.
- 5 मिनट ढककर रखें ताकि कोफ्ते ग्रेवी सोख लें और फिर खाएं.
इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए? सिर्फ आधा किलो कुट्टू से बनेगा ये हलवा, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं