विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: बदलते मौसम में रोज खा लें बाजरे का 1 लड्डू, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये समस्याएं

Bajra Gond Laddu: बदलते मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पोषण से भरपूर बाजरा लड्डू को डाइट में जरूर करें शामिल.

आज क्या बनाऊं: बदलते मौसम में रोज खा लें बाजरे का 1 लड्डू, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये समस्याएं
Bajra Gond Laddu: सेहत का खजाना हैं बाजरा और गोंद के ये लड्डू.
NDTV

Bajra Gond Laddu Recipe In Hindi: मौसम में बदलाव होते ही सबसे ज्यादा असर हमारे शरीर पर पड़ता है. इस मौसम में खान-पान में जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत को खराब कर सकती है. ऐसे में अगर आपको कुछ ऐसा मिल जाए जो स्वाद में शानदार हो और सेहत के लिए किसी वरदान से कम न हो, तो आप बाजरा लड्डू को ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी को अमृता रायचंद ने अपने (@chefamritaraichand) नामक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इसकी रेसिपी. 

ये लड्डू क्यों हैं खास-

आपको बता दें कि ​बाजरा हमारे शरीर को ताकत देता है और गोंद हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे और भी ज्यादा हेल्दी बना देता है.

रेसिपी देखने के लिए यहां क्लिक करें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

कैसे बनाएं बाजरा के लड्डू- (How To Make Bajra Gond Laddu Recipe)

सामग्री- 

  • ​बाजरा आटा – डेढ़ कप
  • ​बादाम – 15 से 20
  • ​काजू – 15 से 20
  • ​पिस्ता – 3 बड़े चम्मच
  • ​अखरोट – एक चौथाई कप
  • ​गोंद – 2 बड़े चम्मच
  • ​शुद्ध घी – आधा कप
  • ​गुड़ – 1 कप

विधि- 

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट को हल्का सा सूखा भून लें ताकि इनका कच्चापन निकल जाए. इसके बाद इन्हें ठंडा करके मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  2. अब उसी कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें खाने वाला गोंद डालें और धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक यह फूलकर एकदम कुरकुरा न हो जाए. 
  3. गोंद को बाहर निकालें, ठंडा होने दें और फिर हल्के हाथों से क्रश कर लें.
  4. बचे हुए घी में बाजरे का आटा डालें. अब इसे धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. 
  5. जब आटे से सोंधी-सोंधी खुशबू आने लगे और इसका रंग हल्का बदल जाए, तो गैस बंद कर दें. भुने हुए आटे को एक बड़े बर्तन में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें.
  6. अब इस भुने हुए बाजरे के आटे में पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स और कुटा हुआ गोंद अच्छी तरह मिला लें.
  7. एक अलग पैन में गुड़ को थोड़ा सा पानी या सीधे धीमी आंच पर तब तक पिघलाएं जब तक वह पूरी तरह से एक चिकना बैटर न बन जाए.
  8. अब इस पिघले हुए गुड़ को बाजरे और मेवे के मिश्रण में धीरे-धीरे डालें और अच्छे से मिला लें. 
  9. मिश्रण हल्का गर्म रहे तभी हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर इसके गोल-गोल लड्डू बांध लें.
  10. ​बस तैयार हैं आपके ताकत से भरपूर बाजरा और गोंद के स्वादिष्ट लड्डू. इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें और एयर टाइट डिब्बे में भरकर महीनों तक मजे से खाएं.

बाजरा खाने के फायदे- (Bajra Khane Ke Fayde)

बाजरा फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर होता है. यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है. पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है.

गोंद के खाने के फायदे- (Gond Ke Laddu Khane Ke Fayde)

गोंद शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है. हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है. महिलाओं की सेहत के लिए काफी गुणकारी माने जाते हैं. 

गुड़ क्यों है बेहतर ऑप्शन?

रिफाइंड चीनी की तुलना में गुड़ में आयरन और मिनरल्स पाए जाते हैं. मीठा स्वाद देने के साथ शरीर को कुछ पोषक तत्व भी प्रदान करता है.

एक लड्डू में क्या मिलता है-

  • हेल्दी फैट 
  • फाइबर 
  • प्रोटीन 
  • आयरन
  • मैग्नीशियम 
  • कैल्शियम 
  • मिनरल्स

कब और कितने लड्डू खाएं?

सुबह नाश्ते के साथ या शाम के स्नैक के रूप में 1-2 लड्डू खाए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: डिनर में बनाएं स्वादिष्ट आलू की पहाड़ी सब्जी, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajra Laddu Recipe, Bajra Laddu Kaise Banaye, Bajra Laddu Khane Ke Fayde, Aaj Kya Banau, Bajra Laddu Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com