विज्ञापन

फ्रिज खोलते ही आती है अजीब सी महक? किचन की इस 1 चीज़ से मिनटों में गायब होगी Fridge की बदबू

फ्रिज की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं यह आसान और असरदार हैक, फ्रेश महकेगा Kitchen.

फ्रिज खोलते ही आती है अजीब सी महक? किचन की इस 1 चीज़ से मिनटों में गायब होगी Fridge की बदबू
फ्रिज की बदबू कैसे दूर करें.
NDTV

क्या आपके किचन में भी साफ-सफाई होने के बाद भी फ्रिज से अजीब सी बदबू आती है. क्योंकि अक्सर हम कितनी भी सफाई कर लें, लेकिन फ्रिज में रखे तरह-तरह के खाने, सब्जियों, मसालों और फलों की मिली-जुली महक एक अजीब सी बदबू में बदल जाती है. सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब फ्रिज का दरवाजा खोलते ही तेज गंध बाहर आने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है और आप महंगे रूम फ्रेशनर या क्लीनर इस्तेमाल करके थक चुके हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको किचन में ही मौजूद एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी फ्रिज की बदबू को आसानी से दूर कर देगा. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो उपाय.

फ्रिज की बदबू दूर करने का ​बेकिंग सोडा और नींबू वाला हैक्स- 

​फ्रिज की बदबू को दूर भगाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का कॉम्बिनेशन बेस्ट है. बेकिंग सोडा एक बेहतरीन नेचुरल डीओडराइज़र है, जो हवा में मौजूद बदबू के कणों को आसानी से सोख लेता है. वहीं, नींबू में मौजूद खटास और उसकी ताजी खूशबू फ्रिज के कोने-कोने को महका देती है. इन दोनों का इस्तेमाल करना बेहद आसान है और इसके लिए आपको किसी लंबी-चौड़ी मेहनत की भी जरूरत नहीं है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​कैसे करें इस हैक का इस्तेमाल? 

  1. सबसे पहले अपने फ्रिज की अच्छे से सफाई कर लें. जो सड़ी-गली या पुरानी चीजें हैं, उन्हें बाहर फेंक दें ताकि बदबू की असली जड़ खत्म हो जाए.
  2. अब एक छोटी कटोरी लें और उसमें दो से तीन बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें. बेकिंग सोडा फ्रिज के अंदर की नमी और बदबू को धीरे-धीरे सोखता रहता है.
  3. इसके बाद एक ताज़ा नींबू लें और उसे बीच से आधा काट लें. अब इस कटे हुए नींबू के ऊपर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें.
  4. इस नींबू और बेकिंग सोडा वाली कटोरी को फ्रिज के बीच वाले या सबसे अंदर वाले शेल्फ में रख दें, जहां हवा का बहाव ठीक से हो सके.
  5. इस कटोरी को आप ऐसे ही कुछ दिनों के लिए फ्रिज में छोड़ सकते हैं. आप खुद देखेंगे कि धीरे-धीरे फ्रिज की सारी सीलन और खाने की महक गायब होने लगेगी.

​क्यों इतना असरदार है यह तरीका?

​बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले क्लीनर कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, खासकर तब जब वे खाने-पीने की चीजों के आस-पास रखे जाएं. इसके विपरीत, बेकिंग सोडा और नींबू पूरी तरह से नेचुरल और सुरक्षित हैं. बेकिंग सोडा हवा की दुर्गंध को न्यूट्रलाइज कर देता है, जिससे फ्रिज में रखा बाकी खाना भी सुरक्षित रहता है और किसी भी चीज में अजीब सी महक नहीं बैठती. नींबू की खूशबू पूरे फ्रिज में एक ताजगी भर देती है, जिससे जब भी आप दरवाजा खोलेंगे, आपको एक अच्छी और फ्रेश फीलिंग मिलेगी.

ये भी पढ़ें- 

किचन के मैले काले हुए कपड़े को कैसे साफ करें? 3 हैक्स से मिटाए जिद्दी काले दाग

लोहे की काली और जली कढ़ाई मिनटों में होगी साफ, बस अपनाएं यह 1 सीक्रेट ट्रिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fridge Smells Bad, Fridge Smell Cleaning Tips, Fridge Smell Removing Tips, Fridge Smell Removal In 5 Minutes, Fridge Ki Badbu Door Karne Ka Tarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com