विज्ञापन

फ्रिज से आती है अजीब सी बदबू, सिर्फ 15 मिनट दें, पूरा हफ्ता फ्रिज से आएगी 5-स्टार होटल जैसी खुशबू

Fridge Smell Cleaning Tips: अक्सर आपने देखा होगा कि कई बार फ्रिज तो साफ दिख रही है, लेकिन उससे अजीब सी महक आ रही है. अगर आप भी अपने फ्रिज को मिनटों में साफ करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताए टिप्स अपनाएं.

फ्रिज से आती है अजीब सी बदबू, सिर्फ 15 मिनट दें, पूरा हफ्ता फ्रिज से आएगी 5-स्टार होटल जैसी खुशबू
Natural Fridge Deodorizers: किचन की इन 4 चीजों से दूर करें फ्रिज की स्मेल. (AI Generated Image)

How To Keep Fridge Fresh: आज के समय में गर्मियों के मौसम में जब भी ठंडा पानी चाहिए तुरंत फ्रिज खोल लेते हैं. दरअसल फ्रिज सिर्फ पानी को ठंडा करने ही नहीं बल्कि, सब्जियां, फल, और खाने को खराब होने से बचाने में भी मदद करती है. लेकिन ​क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जैसे ही आप फ्रिज का दरवाजा खोलते हैं, एक अजीब सी महक नाक से टकराती है? अगर हां, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप फ्रिज की बदबू को दूर कर सकते हैं. 

फ्रिज की बदबू को दूर करने का आसान तरीका-  (Fridge Ki Badbu Kaise Dur Kare)

​1. नींबू के छिलके- (Lemon Peels)

​नींबू सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि सफाई के लिए भी जादू की तरह काम करता है.

​क्या करें- जब भी आप नींबू का रस निकाल लें, तो उसके छिलकों को फेंकें नहीं.
​कैसे इस्तेमाल करें- एक छोटी प्लेट में नींबू के छिलके रखें और उस पर थोड़ा सा नमक छिड़क दें. इसे फ्रिज के एक कोने में रख दें.
​फायदा- नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड खराब गंध को सोख लेता है और फ्रिज में एक ताजी खुशबू भर देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

​2. बेकिंग सोडा- (Baking Soda)

​अगर फ्रिज से बहुत ज्यादा तीखी बदबू आ रही है, तो बेकिंग सोडा आपका सबसे अच्छा दोस्त साबित हो सकता है.

कैसे इस्तेमाल करें- एक खुली कटोरी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें. इसे फ्रिज के सबसे ऊपरी या बीच वाले शेल्फ पर रख दें.
​नोट-इसे ढकना नहीं है. बेकिंग सोडा हवा में मौजूद एसिडिक गंध को न्यूट्रलाइज कर देता है. इसे हर हफ्ते को बदल दें.

​3. कॉफी बीन्स- (Coffee Beans)

​कॉफी की खुशबू किसे पसंद नहीं होती? यह सिर्फ आपको जगाती ही नहीं, बल्कि फ्रिज की बदबू को भी दूर कर देती है.

​कैसे इस्तेमाल करें- थोड़ी सी कॉफी बीन्स या कॉफी पाउडर को एक मलमल के कपड़े में बांधकर छोटी पोटली बना लें.
फायदा- इसे फ्रिज के किसी कोने में लटका दें या रख दें. कॉफी की स्ट्रॉन्ग खुशबू खाने की गंध को दबा देती है और फ्रिज खोलने पर आपको एक बेहतरीन एरोमा मिलता है.

​4. वनीला एसेंस- (Vanilla Essence)

​क्या आप चाहते हैं कि फ्रिज खोलते ही आपको आइसक्रीम पार्लर जैसी मीठी खुशबू आए, तो यह तरीका काम कर सकता है. 

​कैसे इस्तेमाल करें- रुई का एक छोटा गोला लें और उस पर 4-5 बूंदें वनीला एसेंस की डालें और फ्रिज में एक कोने में रख दें. इससे ऐसे ही आप फ्रिज को खोलेंगे आइक्रीम जैसी महक आएगी.

ये भी पढ़ें- क्या आप भी फेंक देते हैं AC से टपकने वाला पानी? जानिए इसके ऐसे इस्तेमाल जो बचाएंगे पैसा और मेहनत

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com