विज्ञापन

लोहे की काली और जली कढ़ाई मिनटों में होगी साफ, बस अपनाएं यह 1 सीक्रेट ट्रिक

क्या आपके किचन में मौजूद कढ़ाई रोज-रोज पूरी और सब्जी बना-बनाकर काली पड़ गई है, तो इस ट्रिक से मिनटों में करें साफ.

लोहे की काली और जली कढ़ाई मिनटों में होगी साफ, बस अपनाएं यह 1 सीक्रेट ट्रिक
लोहे की काढ़ाई को कैसे करें साफ.
NDTV

किचन में खाना बनाना जितना मजेदार काम है, उतना ही झंझट भरा काम होता है बाद में बर्तनों को साफ करना. खासकर कढ़ाई. क्योंकि रोज-रोज पूरी और सब्जी बनाने से उसमें तेल चिपक जाता है और जिससे जिद्दी जिकनाई जम जाती है. जो देखने में भी गंदी लगती और साफ भी आसानी से नहीं होती हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यू्ट्यूब चैनल (@MaaYehKaiseKarun) द्वारा शेयर इस हैक को ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो उपाय.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे करें किचन की गंदी कढ़ाही को साफ-

​इस आसान सी ट्रिक को आजमाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगा केमिकल लाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आपके किचन में मौजूद आम चीजें ही इस काम के लिए काफी हैं. सबसे पहले एक बड़ी बर्तन या कढ़ाई लें और उसमें तीन से चार गिलास पानी डालकर उबलने के लिए रख दें. अब इस खौलते हुए पानी में थोड़ा सा नमक और एक नींबू का रस या नींबू का छिलका डाल दें. अगर आपके पास नींबू उपलब्ध न हो, तो आप खाने वाला सफेद सिरका भी डेढ़ चम्मच मिला सकती हैं. इसके बाद इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और कोई भी बर्तन धोने वाला लिक्विड या डिटर्जेंट पाउडर मिला दें. 

​अब इस उबलते हुए पानी के घोल में अपनी गंदी छोटी या बड़ी कढ़ाई को डाल दीजिए. इस उबलते हुए मिश्रण में कढ़ाई को कुछ देर तक छोड़ दें ताकि सारी चिकनाई और जमी हुई गंदगी फूलकर नरम हो जाए. जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए या आप इसे किसी टब में निकाल लें, तो थोड़ा सा डिटर्जेंट और डालकर स्टील के जूने या स्क्रब की मदद से हल्के हाथों से रगड़ना शुरू करें. आप देखेंगे कि बिना ज्यादा मेहनत किए ही कढ़ाई की सारी कालिख और जिद्दी दाग झटपट गायब होने लगे हैं. 

​अगर आपकी कढ़ाई बहुत ज्यादा पुरानी और बुरी तरह काली हो चुकी है, तो आप इस पानी में आधा चम्मच कास्टिक सोडा भी मिला सकती हैं. हालांकि, कास्टिक सोडा का इस्तेमाल करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें ताकि आपकी स्किन सुरक्षित रहे. इस कमाल की ट्रिक से आपकी मेहनत भी बचेगी और किचन के बर्तन भी ऐसे चमक उठेंगे. 

ये भी पढ़ें- दाल को पकाने से पहले 30 मिनट तक भिगोकर क्यों रखना चाहिए? जानें इसके 4 कारण

मैली चिपचिपी मिक्सी को साफ करने का आसान तरीका, इस ट्रिक से जिद्दी दाग और बदबू दोनों होंगे मिनटों में गायब

गंदी और बदबूदार सिंक को मिनटों में चमकाएगा इडली बैटर, बस इस ट्रिक को अपनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kadhai Cleaning Hacks, Kadhai Cleaning Hacks In Hindi, Kadhai Kaise Saaf Karen, Kadhai Saaf Karne Ke Asan Tareeke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com