Fridge Se Badbu Kaise Nikale: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और गर्म हवाएं हालत खराब कर देती हैं. बता दें कि सिर्फ इंसानों में ही नहीं बल्कि घर पर भी असर पड़ता है. अक्सर लोगों के घर में गर्मियों में किचन और फ्रिज से अजीब सी बदबू आने लगती है. फ्रिज को खोलने पर कई सारी महक एक साथ मिल कर एक अलग तरह के स्मेल पैदा करती है. दूध, सब्जियां, बचा हुआ खाना और नमी मिलकर ऐसी गंध पैदा करते हैं जो पूरे किचन के माहौल को खराब कर देती है.
दरअसल गर्म मौसम में बैक्टीरिया और फंगस ज्यादा तेजी से पनपते हैं. ऐसे में अगर समय-समय पर फ्रिज की सफाई और किचन को साफ नहीं किया गया तो ये बदबू और बढ़ जाती है. इस बदबू को दूर करने के लिए कई लोग महंगे रूम फ्रेशनर या केमिकल वाले deodorizer का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कुछ देर बाद इनकी महक उड़ जाती है, ऐसे में अगर आप अपने किचन और फ्रिज को हर वक्त अच्छा महकाना चाहते हैं तो घर में मौजूद कुछ देसी चीजें इस समस्या को आसानी से दूर कर सकती हैं.
गर्मी में बदबू ज्यादा क्यों आती है?
गर्मी के मौसम में टेंपरेचर इतना ज्यादा होता है कि खाने की चीजें बहुत ही जल्दी खराब होने लगती है. अगर आप फ्रिज में खुला खाना, सब्जियां, कटे हुए फलों को रखते हैं और इनको सही से पैक नहीं करते हैं तो इससे निकलने वाली महक आपके किचन और घर को स्मेल से भर देती है, इसके अलावा फ्रिज में जमा नमी भी बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका देती है.
इसके अलावा किचन में मौजूद मसाले, तेल और कूड़ेदान भी बदबू की वजह बन सकते हैं. अगर आपके किचन में वैंटीलेशन सही तरीके से नही है तो ये स्मेल ज्यादा देर तक बनी रहती है.
किचन और फ्रिज को महकदार कैसे बनाएं
1. नींबू और बेकिंग सोडाफ्रिज की बदबू को दूर करने के लिए नीबू और बेकिंग सोडा सबसे आसान तरीका माना जाता है. इसके लिए आप एक कटोरी में थोड़ा बेकिंग सोडा रखें और उसमें कुछ बूंदें नींबू की डाल दें. इस कटोरी को फ्रिज के एक कोने में रख दें. बेकिंग सोडा महक को सोख लेते है और वहीं नींबू एख फ्रेश खुशबू देता है. हर 10-15 दिन में इसे बदल देना चाहिए.
2. कॉफी पाउडरअगर फ्रिज से बहुत ज्यादा स्मेल आ रही है, इसे दूर करने के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक छोटी कटोरी में सूखा कॉफी पाउडर रखकर फ्रिज में छोड़ दें. काफी की खुशबू इस गंध को दूर करने में मदद करेग. आप काफी को किचन के अलग-अलग कोनों में रख सकते हैं.
3. सिरकासफेद सिरका अमूमन हर घर में पाया जाता है. इसका इस्तेमाल खाना बनाने के साथ ही किचन की सफाई और बदबू हटाने में काफी असरदार माना जाता है. इसके लिए आप एक ट्रे में बराबर मात्रा में पानी और सिरका को मिलाकर फ्रिज की ट्रे और शेल्फ साफ करें.
इससे जमा गंदगी और बैक्टीरिया कम हो सकते हैं. सफाई के बाद कुछ देर फ्रिज का दरवाजा खुला छोड़ दें.
4. लौंग और दालचीनीइसके अलावा आप अपने घर को नेचुरली ठंडा करने के लिए लौंग और दालचीनी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए एक छोटी कटोरी में 4-5 लौंग और दालचीनी के टुकड़े रख दें. ये आपके किचन में हल्की और नेचुरल खुशबू बनाए रखता है. खासकर छोटे किचन्स के लिए ये हैक काफी काम आता है.
बदबू से बचने के आसान टिप्स
- फ्रिज में खाना हमेशा ढककर रखें
- खराब फल-सब्जियां तुरंत निकाल दें
- हफ्ते में एक बार फ्रिज साफ करें
- किचन के कूड़ेदान को रोज खाली करें
- एग्जॉस्ट फैन या खिड़की खुली रखें
ये भी पढ़ें: हर दूसरे दिन गंदा दिखता है Fridge? अपनाएं ये आसान तरीके, हमेशा चमचमाता रहेगा आपका रेफ्रिजरेटर
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं