विज्ञापन

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक जाएगी, राजा की मंडी से बाड़ तक 4 नए स्टॉपेज

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और मथुरा के बीच एक अतिरिक्त ट्रेन सेवा मिलेगी, जिससे झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा सुविधा होगी.

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक जाएगी, राजा की मंडी से बाड़ तक 4 नए स्टॉपेज
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस का मथुरा तक विस्तार
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

झांसी-आगरा और मथुरा के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है.भारतीय रेलवे ने ट्रेन नंबर 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. इस विस्तार से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और मथुरा के बीच एक अतिरिक्त ट्रेन सेवा मिलेगी, जिससे झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा सुविधा होगी.

ट्रेन नंबर 11901 का मथुरा तक विस्तार होने के बाद अब वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा स्टेशन तक चलेगी. वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 11902 मथुरा से चलकर झांसी स्टेशन तक वापसी यात्रा के लिए चलेगी. वीरांगना लक्ष्मीबाई ट्रेन का विस्तार मथुरा तक होने से ट्रेन का सफर अब 217 किलोमीटर से बढ़कर 270 किलोमीटर हो जाएगा.

क्या होगा वीरांगना लक्ष्मीबाई ट्रेन का नया शेड्यूल

झांसी से मथुरा ट्रेन नंबर 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम को 16:00 बजे चलेगी और रात 23:00 बजे मथुरा पहुंचेगी. वापसी में मथुरा से झांसी ट्रेन नंबर 11902 मथुरा से सुबह 05:05 बजे चलेगी और दोपहर 12:50 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

वीरांगना लक्ष्मीबाई ट्रेन का चार नया स्टॉप

आगरा से मथुरा के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई ट्रेन को चार नए स्टॉप पर रोकने का फैसला किया गया है. इसमें राजा की मंडी, रुनकुटा, दीन दयाल धाम और बाड में कमर्शियल स्टॉपेज होंगे, जिससे इन स्टेशनों पर यात्रियों को रेल सुविधा मिलेगी. इस विस्तार से झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रियों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और बढ़े हुए रूट पर पड़ने वाले स्टेशनों तक सुविधा बेहतर होगी.

यह भी पढ़ेंः 

कानपुर में खाना खाकर बैठिए सुबह उतरिए दिल्ली, रेलवे ने नई मेल ट्रेन को दी मंजूरी, जानें टाइम-टेबल और स्टॉपेज

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए फ्री शटल, GIP मॉल-बॉटेनिकल गार्डन समेत ये रूट, नोट कर लें टाइम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Veerangana Lakshmibai Jhansi Station, JHANSI TRAINS, Mathura Train Extension, Indian Railway, Train Extension
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com