विज्ञापन

काले और च‍िपच‍िपे तवे को चमकाने के आसान देसी नुस्खे: बिना रगड़े तवा दिखेगा बिल्कुल नया

क्या आपका तवा इतना काला हो गया है कि उस पर खाना बनाते समय धुआं उठने लगता है? नए तवे पर पैसे खर्च करने से पहले किचन में रखी इन 4 चीजों को आजमाएं. बेकिंग सोडा, नींबू, सिरका और ईनो की मदद से जिद्दी कालापन और चिकनाई आसानी से हटाई जा सकती है.

काले और च‍िपच‍िपे तवे को चमकाने के आसान देसी नुस्खे: बिना रगड़े तवा दिखेगा बिल्कुल नया
तवा कैसे साफ करें.
AI generated image

रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से तवे पर तेल, घी और जली हुई परत जमने लगती है, जिससे वह काला और चिपचिपा दिखने लगता है. अगर आप सोच रहे हैं कि काला तवा साफ कैसे करें, तो अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. बेकिंग सोडा, सिरका, नींबू और नमक जैसी किचन में मौजूद चीजों से तवे का जिद्दी कालापन हटाया जा सकता है.

रोटी, पराठा या चीला बनाना हो तो तवे के बिना हमारा काम नहीं चलता. सुबह का नाश्ता हो या रात का खाना, घर के किचिन में तवे का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. लेकिन रोज-रोज तेल, घी और तेज आंच लगने की वजह से धीरे-धीरे तवे पर कालेपन और चिकनाई की एक मोटी परत जम जाती है. कई बार तो तवा इतना चिपचिपा और काला हो जाता है कि उस पर अगली बार कुछ बनाओ तो धुआं उठने लगता है या पराठा जलने लगता है.

आम तौर पर हम लोग इसे साधारण डिशवॉश जेल या साबुन से रगड़कर साफ करने की कोशीश करते हैं, लेकिन वह जिद्दी कालापन टस से मस नहीं होता. घंटों हाथ दुखाने के बाद भी तवा वैसा ही गंदा दिखता है. अगर आपके घर का तवा भी ऐसा ही हो गया है, तो घबराने की कोई बात नहीं है. घर में ही रखी कुछ साधारण चीजों से आप इसे बिना ज्यादा मेहनत के नए जैसा चमका सकते हैं.

काला तवा साफ करने के 4 आसान तरीके

बेकिंग सोडा और सिरका
 नींबू और नमक
गर्म पानी और डिटर्जेंट
 ईनो और नींबू

1. काला तवा साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका कैसे इस्तेमाल करें?

  1. यह तरीका लोहे और एल्युमिनियम दोनों तरह के तवों पर बहुत जबरदस्त काम करता है. बेकिंग सोडा चिकनाई को काटता है और सिरका जिद्दी मैल को ढीला कर देता है.
  2. सबसे पहले तवे को गैस पर रखकर हल्का गर्म कर लें. ज्यादा तेज गर्म नहीं करना है, बस हल्का गुनगुना रहे.
  3. अब गैस बंद करें और तवे पर 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा बराबर फैला दें.
  4. इसके ऊपर से 2 से 3 चम्मच सफेद सिरका (विनेगर) डालें. डालते ही झाग बनने लगेगा.
  5. इसे 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि जमी हुई चिकनाई गल जाए.
  6. इसके बाद किसी जूने या पुराने स्क्रबर से हल्के हाथ से रगड़ें. सारी काली पपड़ी अपने आप उखड़कर बाहर आ जाएगी. बाद में सादे पानी से धो लें.
Latest and Breaking News on NDTV

2. नींबू और नमक से जला हुआ तवा कैसे साफ करें?

  1. अगर तवे पर चिकनाई के साथ-साथ हल्का जंग या बहुत पुरानी जली हुई परत है, तो नींबू का रस और मोटा नमक सबसे बढ़िया उपाय है.
  2. तवे पर थोड़ा सा पानी छिड़कें और ऊपर से खूब सारा खाने वाला सादा नमक या सेंधा नमक बुरक दें.
  3. अब एक बड़ा नींबू आधा काटें और उस कटे हुए हिस्से से तवे को गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ना शुरू करें.
  4. नमक स्क्रबर का काम करता है और नींबू का एसिड तेल और कालिख को तुरंत पिघला देता है.
  5. अगर मैल ज्यादा मोटा है, तो नींबू के साथ थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं.
  6. 5 मिनट रगड़ने के बाद गुनगुने पानी से तवे को धो लें, तवे की चमक देखते ही बनेगी.
Latest and Breaking News on NDTV

Tawa Kaise Saaf Kare. 

3. गर्म पानी और डिटर्जेंट से चिपचिपा तवा साफ करने का तरीका

  1. जब तवा बहुत ज्यादा चिपच‍िप हो और हाथ लगाने पर भी तेल चिपक रहा हो, तो यह तरीका सबसे आसान और असरदार है.
  2. एक बड़े बर्तन या सिंक में खौलता हुआ गर्म पानी लें.
  3. उसमें 1 चम्मच कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट पाउडर और 1 चम्मच नमक मिला दें.
  4. अब इस गर्म पानी में अपने काले तवे को 20 से 25 मिनट के लिए डुबोकर रख दें.
  5. गर्म पानी और डिटर्जेंट मिलकर तवे के चिपचिपे फैट को पूरी तरह ढीला कर देते हैं.
  6. इसके बाद स्टील के जूने पर थोड़ा सा बर्तन धोने वाला साबुन लगाएं और तवे को हल्के से मांझ लें. सारा चिपचिपापन एक झटके में खत्म हो जाएगा.
Latest and Breaking News on NDTV

4. ईनो से तवे का कालापन हटाने की ट्रिक

  1. अगर आपके पास समय कम है और आप तुरंत तवा साफ करना चाहते हैं, तो किचन में रखा ईनो का एक पाउच आपका काम आसान कर देगा.
  2. तवे को हल्का सा गीला करें और उस पर एक पैकेट ईनो छिड़क दें.
  3. ऊपर से आधा नींबू निचोड़ें ताकि ईनो तुरंत एक्टिव हो जाए.
  4. जैसे ही झाग उठे, तुरंत स्क्रबर की मदद से तवे के किनारों और बीच के काले हिस्से पर रगड़ना शुरू करें.
  5. ईनो की तेज रिएक्शन की वजह से जली हुई कालिख मिनटों में छूट जाती है. यह तरीका पराठे वाले चिकने तवे के लिए सबसे मुफीद माना जाता है.
Latest and Breaking News on NDTV

तवे को दोबारा काला और चिपचिपा होने से कैसे बचाएं?

  • तवे को एक बार चमका लेना ही काफी नहीं होता, उसकी सही देखभाल भी जरूरी है ताकि उस पर दोबारा मैल की मोटी परत न जमे.
  • जब भी तवे पर पराठा या चीला बनाएं, तो काम खत्म होते ही तवा ठंडा होने पर उसे तुरंत पानी से धो लें. कई लोग तवे को कई घंटों तक ऐसे ही छोड़ देते हैं, जिससे तेल की परत सूखकर कड़ी हो जाती है.
  • लोहे के तवे को धोने के बाद कभी भी गीला न छोड़ें. किसी सूखे कपड़े से पोंछकर उस पर सरसों के तेल की 2 बूंद लगाकर फैला दें. इससे लोहे के तवे पर कभी जंग नहीं लगता.
  • नॉन-स्टिक तवे पर कभी भी स्टील का जूना या नुकीली चीजें न घिसें. ऐसा करने से उसकी कोटिंग खराब हो सकती है.

घर के बर्तनों की सफाई में अगर सही तकनीक का इस्तेमाल किया जाए, तो न तो फालतू की मेहनत लगती है और न ही महंगे कैमिकल खरीदने की जरुरत पड़ती है. बस इन आसान घरेलू नुस्खों को हफ्ते में एक बार आजमाएं और अपने काले-चिपचिपे तवे को हमेशा नया जैसा बनाए रखें.

FAQs

तवे का जिद्दी कालापन कैसे हटाएं?

बेकिंग सोडा, सिरका, नींबू और नमक जैसे घरेलू उपाय मदद कर सकते हैं.

जला हुआ तवा साफ करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

गर्म पानी में भिगोकर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके जली हुई परत को ढीला किया जा सकता है.

क्या ईनो से तवा साफ किया जा सकता है?

कुछ लोग ईनो और नींबू का इस्तेमाल तवे पर जमी परत हटाने के लिए करते हैं.

लोहे के तवे को जंग लगने से कैसे बचाएं?

धोने के बाद अच्छी तरह सुखाएं और हल्की तेल की परत लगाएं.

नॉन-स्टिक तवे को कैसे साफ करें?

नॉन-स्टिक तवे पर स्टील स्क्रबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Health, Tawa Cleaning Hacks, Kitchen Hacks, Kitchen Hacks And Tricks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com