विज्ञापन

कच्चे चावल से बनाएं सुपर सॉफ्ट ढोकला, नाश्ते में मिलेगा हल्का और स्पंजी स्वाद

Chawal Dhokla Recipe: अगर आप रोज-रोज के एक जैसे नाश्ते से बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो कच्चे चावल से बना ढोकला आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

कच्चे चावल से बनाएं सुपर सॉफ्ट ढोकला, नाश्ते में मिलेगा हल्का और स्पंजी स्वाद
Chawal Dhokla Recipe
AI

Chawal Dhokla Recipe: अगर आप रोज-रोज के नाश्ते से बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो कच्चे चावल से बना ढोकला आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आमतौर पर ढोकला बेसन से बनाया जाता है, लेकिन चावल का ढोकला स्वाद में हल्का और टेक्सचर में ज्यादा सॉफ्ट होता है. यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो हेल्दी और आसानी से बनने वाला नाश्ता पसंद करते हैं. थोड़ी सी तैयारी और सही तरीका अपनाकर आप घर पर ही बाजार जैसा स्पंजी ढोकला तैयार कर सकते हैं, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करेंगे.

चावल ढोकला बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Rice Dhokla)

  • 1 कप कच्चे चावल
  • 1/2 कप दही
  • 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • तड़के के लिए:
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1-2 हरी मिर्च
  • कुछ करी पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • हरा धनिया सजाने के लिए

चावल ढोकला बनाने का तरीका- (How To Make Chawal Dhokla)

यह भी पढ़े: गर्मियों में बॉडी डीटॉक्स करने के लिए कैसे बनाएं एलोवेरा ड्रिंक, जानें आसान तरीका

  1. सबसे पहले कच्चे चावल को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें. जब चावल नरम हो जाएं, तो इन्हें छानकर मिक्सी में डालें और दही के साथ पीसकर स्मूद बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर बहुत ज्यादा पतला न हो.
  2. अब इसमें नमक, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  3. अब इस बैटर को ढककर 6 से 8 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख दें ताकि यह हल्का फर्मेंट हो जाए. फर्मेंट होने के बाद बैटर में हल्की खट्टास आ जाती है, जिससे ढोकला और ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
  4. अब इसमें ईनो डालकर धीरे से मिलाएं. बैटर को ज्यादा न चलाएं.
  5. अब एक ग्रीस किए हुए बर्तन में बैटर डालें और स्टीमर में 15 से 20 मिनट तक पकाएं. पकने के बाद टूथपिक डालकर चेक करें. अगर वह साफ बाहर आए तो समझ लें ढोकला तैयार है.
  6. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, हरी मिर्च और करी पत्ते डालकर तड़का तैयार करें. इसे ढोकले के ऊपर डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.

इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें और हेल्दी नाश्ते का मजा लें. यह ढोकला इतना सॉफ्ट और स्पंजी बनता है कि हर कोई इसे पसंद करेगा.

Watch Video: कैसे बनाएं आलू गोभी रेसिपी | How To Make Aloo Gobhi

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com