विज्ञापन

कुकर में गाजर का हलवा कैसे बनाएं? कुकर में गाजर का हलवा बनाने का आसान तरीका

अगर आपको गाजर का हलवा पसंद है, लेकिन बनाने में लगने वाले समय के चलते नहीं बनाते तो आप प्रेशर कुकर में सिर्फ कुछ देर में स्वादिष्ट गाजर का हलवा तैयार कर सकते हैं. यहां जानिए कुकर में गाजर का हलवा कैसे बनाएं?

कुकर में गाजर का हलवा कैसे बनाएं? कुकर में गाजर का हलवा बनाने का आसान तरीका
कुकर में गाजर का हलवा बनाने का सही तरीका
NDTV

Gajar ka Halwa in Pressure Cooker:  घंटों कड़ाही के सामने खड़े होकर गाजर भूनना और दूध सुखाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए यहां हम आपके साथ एक ऐसी ट्रिक शेयर करने वाले हैं, तो इस प्रक्रिया को आसान बना सकती है. यूट्यूब पर @Kabita'sKitchen नाम के चैनल पर कबिता ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कबिता ने कुकर में गाजर का हलवा बनाने का आसान तरीका बताया है. पहले कुकर गाजर को नरम करता है और फिर तेज आंच पर नमी सुखाकर हलवे को दानेदार बनाया जाता है.

सामग्री की लिस्ट:

घिसा हुआ गाजर 3 कप, देसी घी लगभग 50 ग्राम, हरी इलायची 4 दाने कुटे हुए, पानी 1/2 कप, उबला हुआ दूध 1 कप, चीनी 1/2 कप लगभग 130 ग्राम खोया या मावा डाल रहे हों तो मात्रा घटा दें, कंडेंस्ड मिल्क 2 से 3 बड़े चम्मच, कटे हुए ड्राई फ्रूट 1/4 कप काजू, बादाम या जो भी ड्राई फ्रूट्स आपको पसंद हों.

बनाने का तरीका क्या है?

सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कुकर गरम करें और उसमें घी पिघला लें. घी गरम होते ही कुटी इलायची डालें, हल्की खुशबू आने पर गाजर मिला दें. इसे मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट भूनें ताकि गाजर थोड़ा बैठ जाए. अब आधा कप पानी डालकर ढक्कन लगाएं और मीडियम आंच पर दो सीटी आने दें. प्रेशर कुकर को अपने आप ठंडा होने दें, जल्दबाजी में ढक्कन न खोलें. भाप निकलने के बाद ढक्कन हटाएं गाजर गल चुकी होगी, पर थोड़ा पानी बाकी रहेगा. गैस दोबारा ऑन करें, उबला दूध और चीनी डालकर मिलाएं. तेज आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए इसे सुखाएं ताकि तले में चिपके नहीं. कुछ देर बाद कटे ड्राई फ्रूट डालें. जब मिश्रण सिमटने लगे तब कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं न हो तो सादी चीनी से भी काम चल जाएगा. कुल मिलाकर सुखाने में करीब 15 से 25 मिनट लग सकते हैं, मात्रा कम हो तो जल्दी हो जाएगा. नमी सूख जाए और हलवा लिपटा हुआ दिखने लगे तो गैस बंद कर दें. ऊपर से कटे काजू और बादाम डालकर गरमागरम सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: मूंग की दाल की पूरी कैसे बनती है? जानिए क्रिस्पी और फूली-फूली पूरी बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com