Mug Dhokla Recipe: कई बार ऐसा होता है की हम काम में बिजी होते हैं और घंटों तक किचन में काम करने का हमारे पास समय नहीं होता. ऐसे में, अगर आपको जल्दी में कुछ हल्का और स्वादिष्ट बनाना हो, तो यह इंस्टेंट मग ढोकला एक बेहतरीन विकल्प है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह बहुत सॉफ्ट बनता है. खास बात यह है कि इसकी सारी सामग्री घर में आसानी से मिल जाती है.
मग ढोकला ढोकला बनाने के लिए सामग्री और विधि - (Ingredients And Method For Making Mug Dhokla)
- 8 छोटे चम्मच बेसन
- 4 छोटे चम्मच दही
- 2 छोटे चम्मच पानी
- नमक स्वाद के अनुसार
- आधा छोटा चम्मच हल्दी
- आधा छोटा चम्मच ईनो
- 1 छोटा चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
- सबसे पहले एक मग या कटोरी में बेसन लें. उसमें दही और पानी डालें. अब नमक, हल्दी और अदरक हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला. इसे इतना फेंटें कि कोई गांठ न रहे और मिश्रण चिकना हो जाए.
- अब इसमें आधा छोटा चम्मच ईनो डालें. ईनो डालने के बाद हल्के हाथ से एक बार मिलाएं. बैटर तुरंत फूलने लगेगा.
- अब बिना देर किए इसे माइक्रोवेव में रख दें. लगभग 2 मिनट तक पकाएं. अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है, तो आप इसे स्टील की कटोरी में डालकर स्टीमर में भी बना सकते हैं.
- पकने के बाद टूथपिक डालकर देख लें. अगर टूथपिक साफ बाहर आए, तो ढोकला तैयार है.
यह भी देखें: Holi Recipe 2026: होली पर बनाएं स्पेशल Home Made Thandai, इस आसान रेसिपी से
इंस्टेंट तड़का बनाने की सामग्री और विधि- (Ingredients And Method For Tadka)
- आधा छोटा चम्मच तेल
- आधा छोटा चम्मच राई
- कुछ करी पत्ते
- 1 हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 1 नींबू का रस
- थोड़ा सा पानी
अब एक छोटी कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे, तो करी पत्ते और कटी हुई हरी मिर्च डाल दें. अब इसमें थोड़ा पानी, चीनी और नींबू का रस मिलाएं. इस तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर डाल दें.
आपका इंस्टेंट लेजी मग ढोकला तैयार है. इसे हरी चटनी के साथ परोसें. यह नाश्ते, शाम की चाय या बच्चों के टिफिन के लिए एकदम सही है.
Watch Video: कैसे बनाएं अचारी आलू टिक्का रेसिपी | How To Make Achari Aloo Tikka
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं