विज्ञापन

कुकर में सिर्फ 1 सीटी में बनाएं खिले-खिले चावल, शेफ कुणाल कपूर ने बताया सीक्रेट

Kunal Kapur pressure cooker rice trick: कुकर में चावल चिपचिपे बनते हैं तो शेफ कुणाल कपूर की यह ट्रिक आजमाएं. बासमती चावल को आधे घंटे भिगोकर सवा कप पानी, थोड़ा घी और नींबू मिलाएं. एक सीटी में खिले-खिले चावल तैयार हो सकते हैं.

कुकर में सिर्फ 1 सीटी में बनाएं खिले-खिले चावल, शेफ कुणाल कपूर ने बताया सीक्रेट
खिले-खिले चावल बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
ndtv

दाल, कढ़ी या राजमा के साथ अगर प्लेट में खिले-खिले बासमती चावल मिल जाएं तो खाने का मजा ही अलग होता है. लेकिन घर पर कुकर में चावल बनाते समय कई बार वे आपस में चिपक जाते हैं या जरूरत से ज्यादा गल जाते हैं. ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि पानी कम डालें या पकाने का समय घटाएं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर के बताए इस तरीके को आजमा सकते हैं. इसमें चावल भिगोने से लेकर पानी का सही अनुपात रखने तक कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना है.

खिले-खिले चावल बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

शेफ कुणाल कपूर ने बताया कि आपको एक कप बासमती चावल, सवा कप पानी, एक छोटा चम्मच घी या मक्खन, नींबू के रस की कुछ बूंदें और स्वादानुसार नमक चाहिए.  इस रेसिपी में पानी का सही माप खास है.  एक कप चावल के लिए करीब 1.25 कप पानी इस्तेमाल किया जाता है.

चावल बनाने से पहले करें ये तैयारी

सबसे पहले बासमती चावल को दो से तीन बार साफ पानी से धो लें. इससे अतिरिक्त स्टार्च निकलने में मदद मिलती है. अब चावल को करीब 20 से 30 मिनट तक पाानी में भिगोकर रखें. इसके बाद पानी पूरी तरह छान दें. चावल भिगोने से दाने अच्छी तरह पकने में मदद मिलती है.

कुकर में एक सीटी में कैसे बनाएं चावल?

अब कुकर में भीगे हुए चावल डालें. इसमें सवा कप पानी, एक छोटा चम्मच घी और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं. चाहें तो स्वादानुसार नमक भी डाल सकते हैं. कुकर का ढक्कन बंद करके मध्यम आंच पर एक सीटी आने तक पकाएं. सीटी आते ही गैस बंद कर दें. इसके बाद कुकर का प्रेशर अपने आप निकलनेे दें. तुरंत ढक्कन खोलने या जबरदस्ती भाप निकालने से बचें. प्रेशर पूरी तरह निकलने पर चावल को कांटे की मदद से हल्के हाथों से अलग करें.

ये भी पढ़ें- मूली की पूरी कैसे बनाते हैं? कुरकुरी मूली की पूरी बनाने की विधि

चावल बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

एक बात याद रखें कि हर चावल और कुकर में पानी का अनुपात और पकने का समय एक जैसा नहीं होता है. चावल की किस्म, भिगोने का समय और कुकर का आकार भी नतीजे पर असर डालते हैं. इसलिए पहली बार थोड़ी मात्रा में बनाकर अपने कुकर के हिसाब से पानी और समय तय करें.

ये भी पढ़ें- Bathue Ki Roti: पराठे को छोड़िए, सर्दियों में बनाकर खाएं बथुए की रोटी, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे नान और पूरीयां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chef Kunal Kapur, Rice Cooking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com