विज्ञापन

'OBC रिजर्वेशन कम करके मुस्लिम आरक्षण लागू करना चाहती है कांग्रेस', संविधान दिवस पर बोले PM मोदी

संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक आर्टिकल के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने ओबीसी आरक्षण, महिला आरक्षण बिल और अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

'OBC रिजर्वेशन कम करके मुस्लिम आरक्षण लागू करना चाहती है कांग्रेस', संविधान दिवस पर बोले PM मोदी
संविधान दिवस पर कांग्रेस पर पीएम मोदी का निशाना.
Photo: IANS
नई दिल्ली:

संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आर्टिकल के जरिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस पर ओबीसी के अधिकारों, संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाले कानूनों को रोकने और चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया कि नक्सलवाद को खत्म कर दिया गया है. उन्होंने एक बार फिर से 'दिमागी नक्सल' शब्द का प्रयोग करते हुए विरोधियों पर तंज किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अनुच्छेद 370 और 35A में 2019 के बदलावों ने एक ऐसी ऐतिहासिक गलती को सुधारा, जिसकी वजह से एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया था."


नक्सलवाद के खत्म होने से सबसे गरीब लोगों को भी बिना किसी डर के अपने अधिकारों का उपयोग करने का मौका मिला है. अब बस कुछ 'दिमागी नक्सली' बचे हैं, जो भारत की प्रगति को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं.

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री

उन्होंने आगे कहा कि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी ओबीसी आरक्षण को कम करके मुस्लिम आरक्षण लागू करना चाहती है. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान बनाने वाले अन्य लोग मुस्लिम आरक्षण के सख्त खिलाफ थे.

'50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए...'

प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान निर्माण में योगदान देने वाली महिलाओं को भी याद किया और महिला आरक्षण को लेकर अपना संकल्प दोहराया. उन्होंने इस बात की तरफ इशारा किया कि विपक्ष ने इस विधेयक को रोका है और मुख्य विपक्षी पार्टी को 'विरोध पक्ष' के बजाय 'अवरोध पक्ष' करार दिया.

वर्ल्ड बैंक की एक हालिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी कहते हैं कि करीब 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आ गए हैं. पीढ़ियों से चले आ रहे अभावों से मुक्त होकर, करोड़ों माता-पिता अब अपने बच्चों के लिए एक बेहतर भविष्य का सपना देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें | 'नक्सलवाद खत्म लेकिन विकास को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे दिमागी नक्सल', संविधान दिवस पर PM मोदी को संदेश

यह भी पढ़ें | 15 दिसंबर से पहले संसद सत्र के संकेत, PM मोदी ने मंत्रियों से कहा- विदेश यात्रा टालें, तैयारी पूरी रखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Constitution Day, OBC Reservation, Women Reservation, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com