
2006 से 2008
आतंकी डेविड हेडली ने 5 बार मुंबई की रेकी की. समुद्री रास्ते और लैंडिंग प्वाइंट की पहचान की.
166मौतें
14 देशों के 26 विदेशी नागरिकों समेत 166 मौतें.
304घायल
आतंकी हमले-गोलीबारी में 304 लोग घायल.
60घंटे
26 नवंबर रात 9:21 से 29 नवंबर सुबह 8:20 बजे तक 60 घंटे खून-खराबा.
10आतंकी
9 आतंकी ढेर. अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया.
26/11 का हमला अचानक नहीं हुआ था. इसके पीछे पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडरों और खुफिया हैंडलरों की 2 साल से ज्यादा लंबी साजिश, जीपीएस मैपिंग, कमांडो ट्रेनिंग और समुद्री घुसपैठ का पूरा ब्लूप्रिंट था.

आतंकी डेविड हेडली ने 5 बार मुंबई की रेकी की. समुद्री रास्ते और लैंडिंग प्वाइंट की पहचान की.

जकी-उर-रहमान लखवी और साजिद मीर ने 10 आतंकियों को हथियारों के साथ 'अल-हुसैनी' जहाज से रवाना किया.

आतंकियों ने भारतीय मछुआरों की नाव 'MV कुबेर' को हाईजैक किया. 5 में से 4 मछुआरों की हत्या कर दी.

मुंबई तट से 7KM पहले 5वें मछुआरे की हत्या की. तीन अलग-अलग रबर बोट से आतंकी मुंबई पहुंचे.


26 नवंबर की रात लगभग 9:20 बजे आतंकियों ने नरीमन हाउस बिजनेस और यहूदियों के 'चबाड हाउस' के पास एक गैस स्टेशन को उड़ा दिया. यहां आतंकियों ने 7 इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी.

थोड़ी ही देर बाद लियोपोल्ड कैफे पर हमला होता है. 4 आतंकी कैफे में घुसकर गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं. 10 से 15 मिनट की गोलीबारी में 10 लोग मारे जाते हैं.
आतंकवादी दो टैक्सियों में बम भी लगा देते हैं, जिससे 5 लोगों की मौत हो जाती है. इसके बाद आतंकवादी ताज होटल की ओर बढ़ जाते हैं.

लियोपोल्ड कैफे पर हमला करने वाले दो आतंकवादी- शोएब और उमर ताज होटल में घुस जाते हैं. दोनों गोलीबारी करते हैं. कुछ देर बाद दो और आतंकी- अब्दुल रहमान बड़ा और अबू अली भी आ जाते हैं. नेवी के मरीन कमांडो (मार्कोस) की एक छोटी टीम होटल में घुसती है और आतंकवादियों से मुकाबला करती है.

आखिरी जगह, ओबेरॉय-ट्राइडेंट होटल पर हमला होता है. दो आतंकवादी- अब्दुल रहमान छोटा और फहदुल्लाह उर्फ अबू फहद रेस्टोरेंट के रास्ते होटल में घुसते हैं और तुरंत भीड़ पर गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं.





27 नवंबर 2008 के तड़के, NSG कमांडो को ऑपरेशन वाली अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया.

यह ऑपरेशन बहुत ही कठिन हालात में चलाया गया. आतंकवादियों के पास भारी मात्रा में हथियार थे. उन्होंने लोगों को बंधक बना रखा था.

और जिन ऊंची इमारतों में आतंकी घुसे थे, वहां से उन्हें सुरक्षा और ऊंचाई का फायदा मिल रहा था.

इसके बावजूद, सुरक्षा बलों ने अपनी बहादुरी के दम पर आतंकवादियों को मार गिराया और इमारतों में फंसे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
यह ऑपरेशन 29 नवंबर 2008 को सुबह करीब 8:20 बजे खत्म हुआ.

मुबई एटीएस के चीफ हेमंत करकरे रात में अपने घर पर खाना खा रहे थे, ठीक उसी समय उन्हें आतंकी हमले की जानकारी मिली. वह तुरंत अपने घर से निकले और एसीपी अशोक काम्टे, इंस्पेक्टर विजय सालस्कर के साथ मोर्चा संभाला. कामा हॉस्पिटल के बाहर चली मुठभेड़ में आतंकी अजमल कसाब और इस्माइल खान की अंधाधुंध गोलियां लगने से हेमंत करकरे शहीद हो गए. मरणोपरांत उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था.

मुंबई पुलिस के एएसआई तुकाराम ओंबले ही वह जाबांज थे, जिन्होंने आतंकी अजमल कसाब का बिना किसी हथियार के सामना किया और आखिर में उसे दबोच लिया. इस दौरान कसाब ने उन पर कई गोलियां बरसाईं. इस वजह से तुकाराम देश के लिए शहीद हो गए. उनके साहस को देखते हुए उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया.

अशोक काम्टे मुंबई पुलिस में बतौर एसीपी तैनात थे. जिस वक्त मुंबई पर आतंकी हमला हुआ, उस समय वह एटीएस चीफ हेमंत करकरे के साथ थे. कामा हॉस्पिटल के बाहर आतंकी इस्माइल खान ने उन पर गोलियां की बौछार कर दी. एक गोली उनके सिर में लगी, जिसके बावजूद वह दुश्मनों से लोहा लेते गए और उन्हें मार गिराया.

एक समय मुंबई अंडरवर्ल्ड के लिए खौफ का दूसरा नाम रहे सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय सालस्कर कामा हॉस्पिटल के बाहर हुई फायरिंग में हेमंत करकरे और अशोक काम्टे के साथ आतंकियों की गोली लगने से शहीद हो गए थे. शहीद होने के बाद उन्हें वीरता के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया.

मेजर संदीप उन्नीकृष्णन NSG कमांडो थे. वह 26/11 एनकाउंटर के दौरान मिशन ऑपरेशन 'ब्लैक टॉरनेडो' का नेतृत्व कर रहे थे. उनके साथ एनएसजी के 51 कमांडर मौजूद थे. मेजर संदीप ताज महल पैलेस और टावर्स होटल पर कब्ज़ा जमाए बैठे पाकिस्तानी आतंकियों से लड़ रहे थे तो एक आतंकी ने पीछे से उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही वह देश के लिए शहीद हो गए. 2009 में उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया.

उसके बाद उसने राष्ट्रपति के सामने दया याचिका भी दाखिल की. 5 नवंबर 2012 को उसकी दया याचिका खारिज कर दी गई.
8 नवंबर 2012 को महाराष्ट्र सरकार ने 21 नवंबर को कसाब को फांसी देने का फैसला किया.
और आखिरकार 21 नवंबर 2012 को पुणे की येरवडा जेल में सुबह 7:30 बजे फांसी दे दी गई. फांसी के बाद कसाब को जेल में ही दफना दिया गया.
26/11 एक ऐसा दिन था, जिसने मुंबई को दहला दिया था. एक ऐसा दिन था, जिसने पाकिस्तान की आतंकी साजिश को दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया था.
10 आतंकियों ने बड़ी ही बर्बरता से गोलीबारी की और 166 लोगों की जान ले ली. लेकिन इसके बावजूद कसाब पर भारतीय कानून के तहत निष्पक्ष मुकदमा चलाया गया. उसे सारे कानूनी विकल्प इस्तेमाल करने का मौका मिला. और आखिर में उसे भारतीय कानून के तहत ही फांसी भी दी गई.
आज मुंबई हमलों को 18 साल पूरे हो रहे हैं. लेकिन मुंबई हमलों के जख्म आज भी ताजा हैं. हर साल 26/11 की तारीख आती है तो आंखों के सामने वही मंजर, वही खूनी खेल और वही चीख-पुकार आ जाती है और फिर याद आते हैं भारत के वो जांबाज जवान जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान देकर इस हमले के गुनहगारों को उनके अंजाम तक पहुंचाया और अपनी मातृभूमि को आतंक के इस साये से मुक्त कराया.