Aloe Vera Drink For Body Detox: गर्मी का मौसम आते ही शरीर पर इसका असर साफ दिखने लगता है. ज्यादा पसीना थकान डिहाइड्रेशन और स्किन से जुडी समस्याएं आम हो जाने लगती हैं. ऐसे में शरीर को अंदर से साफ और ठंडा रखना जरूरी है. कई लोग इसके लिए बाजार के ड्रिंक्स पर निर्भर रहते हैं. इनके बजाय आप घर पर एलोवेरा ड्रिंक बना कर पी सकते हैं. एलोवेरा ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ डेटॉक्स करने में मदद करता है.
एलोवेरा ड्रिंक क्यों है खास?
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की सफाई में मदद करते हैं. यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर की गर्मी को कम करता है. नियमित और सही मात्रा में सेवन करने से स्किन पर भी नेचुरल चमक आ सकती है.

घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा ड्रिंक
एलोवेरा ड्रिंक बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले ताजा एलोवेरा पत्ता लें और उसका जेल निकाल लें. इस जेल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि कड़वापन कम हो जाए. अब इसे मिक्सर में डालें और उसमें एक गिलास पानी मिलाएं. स्वाद के लिए थोड़ा नींबू रस और शहद डाल सकते हैं. सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. आपका हेल्दी ड्रिंक तैयार है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कब और कैसे पिएं?
इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलने में मदद मिलती है. ध्यान रखें कि इसे रोजाना सीमित मात्रा में ही पिएं, क्योंकि ज्यादा सेवन नुकसान भी कर सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
एलोवेरा ड्रिंक शुरू करने से पहले कम मात्रा से शुरुआत करें. अगर किसी तरह की एलर्जी (Allergy) या परेशानी महसूस हो तो इसका सेवन बंद कर दें. गर्भवती महिलाएं या किसी बीमारी से जूझ रहे लोग डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसे अपनाएं.
गर्मियों में अगर आप खुद को अंदर से हेल्दी और फ्रेश रखना चाहते हैं, तो एलोवेरा ड्रिंक एक आसान और नेचुरल तरीका हो सकता है. सही मात्रा और सही समय पर इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक और ऊर्जा दोनों मिल सकती हैं.
Watch Video: Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं