क्या आपने घर में सभी लोग लौकी का नाम सुनते ही मुंह बनाते हैं? अगर हां, तो एक बार इस रेसिपी को घर पर बनाकर देखें. इस आसान और हेल्दी रेसिपी लौकी को ऐसा स्वाद देती है कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसे बार-बार खाने की डिमांड कर सकते हैं. इस रेसिपी की अच्छी बात ये है कि इसमें लौकी का पानी नहीं फेंका जाता, जिससे इसके पोषक तत्व बरकरार रहते हैं. बेसन, सूजी और मसालों के साथ तैयार होने वाला ये हेल्दी नाश्ता बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से बहुत ही सॉफ्ट बनता है. इसे सुबह के नाश्ते, शाम की भूख या बच्चों के टिफिन के लिए भी बनाया जा सकता है. अगर आप रोजाना की सब्जी से हटकर लौकी की नई रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इस खास रेसिपी को यूट्यूब चैनल Poonam Kitchen N Vlog ने शेयर की है. आप यहां वीडियो में भी इस रेसिपी को देख सकते हैं...
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
इस तरह तैयार करें लौकी से कुरकुरा स्वादिष्ट नाश्ता
इस ब्रेकफास्ट को बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को बारीक कद्दूकस कर लें. इसके साथ पतले कटे प्याज और थोड़ा नमक मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. नमक डालने पर लौकी और प्याज अपना नैचुरल पानी छोड़ देते हैं. यही पानी आगे बैटर तैयार करने में काम आता है और स्वाद को भी बढ़ाता है.
अब लौकी के मिश्रण में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, क्रश किया हुआ साबुत धनिया, हल्दी, अमचूर, काली मिर्च और थोड़ा गरम मसाला मिलाया जाता है. इसके बाद बेसन, चावल का आटा और बारीक सूजी डाली जाती है. ये कॉम्बिनेशन ब्रेकफास्ट को एक बेहतरीनन टेक्सचर देने का काम करता है. बैटर में अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि लौकी का पानी ही पर्याप्त होता है.
इसके बाद बैटर में थोड़ा दही और बारीक कटा हरा धनिया मिलाया जाता है. दही की वजह से नाश्ता ज्यादा नरम और स्वादिष्ट बनता है. जो लोग दही नहीं खाते, वे इसकी जगह नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
एक बैटर से बनाएं दो तरह का नाश्ता
इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात ये है कि एक ही बैटर से 2 अलग-अलग तरह के नाश्ते तैयार किए जा सकते हैं. पहला तरीका छोटे-छोटे पैनकेक जैसा नाश्ता बनाने का है, जिसे तवे पर सुनहरा होने तक सेंका जाता है. दूसरा तरीका पराठे जैसी मोटी और भरपूर डिश तैयार करने का है. दोनों ही ऑप्शन स्वाद और पोषण से भरपूर हैं.
टमाटर-धनिया की चटनी बढ़ाएगी स्वाद
इस नाश्ते के साथ टमाटर, धनिया, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च से बनी चटपटी चटनी परोसी जाती है. यह चटनी न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि नाश्ते को और भी मजेदार बना देती है. बच्चों के लिए इसे टोमैटो सॉस के साथ भी परोसा जा सकता है.
ये भी पढ़ें - लौकी ना खाने वाले भी रोज किलो-किलो खरीदेंगे, बस एक बार बनाएं लौकी का हेल्दी नाश्ता- लच्छा पराठा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं