लौकी की बर्फी कैसे बनती है?
NDTV
नवरात्रि का व्रत हैं और कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है, तो आपकी क्रेविंग को शांत करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. घर के साधारण फुल-क्रीम दूध और थोड़ी सी मेहनत से आप बाजार जैसी लच्छेदार और मुंह में घुल जाने वाली बर्फी तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको न तो बाजार से मावा लाने की जरूरत है और न ही किसी प्रकार के रंग की. बस घर में राखी चीजों से आसानी से स्वादिष्ट मिठाई बना सकते हैं.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- लौकी (1 किलो)
- फुल क्रीम दूध (1 लीटर)
- चीनी (225 ग्राम)
- देसी घी (4 से 5 बड़े चम्मच)
- हरी इलायची (5 से 6 कुटी हुई)
- मीठा सोडा (1 चुटकी)
- ड्राई फ्रूट्स
बनाने का तरीका:
- एक तरफ 1 लीटर दूध को गाढ़ा होने के लिए उबलने रख दें.
- दूसरी तरफ, लौकी को छीलकर, बीच का गूदा हटा दें और मध्यम कद्दूकस से कस लें.
- कड़ाही में घी गर्म करके कद्दूकस की हुई लौकी को 6 से 7 मिनट तक भूनें.
- फिर इसमें चीनी मिलाएं और पानी सूखने तक मीडियम आंच पर पकाएं.
- जब उबल रहा दूध आधा रह जाए, तो उसमें 1 चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं.
- अब इस गाढ़े दूध को लौकी वाले मिश्रण में डाल दें.
- मिश्रण को तब तक लगातार चलाएं जब तक वह डो की तरह गाढ़ा न हो जाए और घी न छोड़ने लगे. अब इलायची पाउडर मिलाएं.
- घी से चिकनी की हुई थाली में मिश्रण को फैलाएं, ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का दबाएं.
- बर्फी को सेट होने दें और फिर मनचाहे टुकड़ों में काट लें.
इसे भी पढ़ें: घर से मच्छरों को कोसों दूर भगा देगा केले का छिलका, यहां जानें मच्छर भगाने का किचन हैक्स
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lauki Ki Barfi Banane Ki Recipe, Navratri Vrat Recipe, Lauki Ki Barfi Kaise Banayein, Navratri Vrat Me Kya Khaye, Lauki Ki Barfi Recipe Video