विज्ञापन

1 लौकी से बनाएं ढेर सारा पनीर, न दूध का खर्च न मिल्क पाउडर की जरूरत, देखें वीडियो

बच्चे लौकी नहीं खाते? इस तरह से बनाएं लौकी का सॉफ्ट पनीर, बिना दूध के ही बनेगा और सब्जी भी टेस्टी लगेगी.

1 लौकी से बनाएं ढेर सारा पनीर, न दूध का खर्च न मिल्क पाउडर की जरूरत, देखें वीडियो
लौकी का पनीर कैसे बनता है?
NDTV

क्या आपके घर में भी बच्चे या बड़े लौकी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं? अगर हां, तो यह रेसिपी बिल्कुल आपके लिए है. @RenuRecipes ने अपने यूट्यूब चैनल पर लौकी से बनने वाली स्वादिष्ट और सॉफ्ट पनीर की रेसिपी शेयर की है, जिसे खाने के बाद कोई पहचान ही नहीं पाएगा कि इसे लौकी से बनाया गया है. यह डिश बनाने में बेहद आसान है और घर के सामान्य मसालों से झटपट तैयार किया जा सकता है. 

देखें वीडियो...

सामग्री:

लौकी के पनीर के लिए:

  • ताजी लौकी (500 ग्राम)
  • दही (2 चम्मच)
  • चावल का आटा (आधा कप)
  • नमक (1 छोटी चम्मच)
  • मीठा सोडा (1 चुटकी)
  • तेल

ग्रेवी के लिए:

  • प्याज (2)
  • टमाटर (2)
  • हरी मिर्च (4)
  • अदरक (1 इंच का टुकड़ा)
  • लहसुन की कलियां (8 से 10)
  • दालचीनी (आधा इंच का टुकड़ा)
  • काली मिर्च (5 दाने)
  • कश्मीरी लाल मिर्च (2)
  • तेल (3 बड़े चम्मच)
  • जीरा (आधी चम्मच)
  • हल्दी पाउडर (आधी चम्मच)
  • धनिया पाउडर (डेढ़ चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (आधी चम्मच)
  • गरम मसाला (आधी चम्मच)
  • कसूरी मेथी (1 छोटी चम्मच)
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

बनाने का आसान तरीका:

  1. ताजी लौकी को छीलकर बिना पानी के मिक्सी में बारीक पीस लें.
  2. अब इसमें दही, नमक, चुटकीभर मीठा सोडा और चावल का आटा मिलाकर गाढ़ा व चिकना घोल बना लें.
  3. एक प्लेट में थोड़ा तेल लगाएं और लौकी का मिश्रण फैला दें.
  4. एक कढ़ाई में पानी गर्म करें, बीच में कटोरी रखें और कटोरी के आसपास प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन व खड़े मसाले रख दें.
  5. इसके ऊपर मिश्रण वाली प्लेट रखकर 15 मिनट भाप में पकाएं.
  6. पकने के बाद प्लेट और सब्जियों को निकाल कर ठंडा करें.
  7. टमाटर के छिलके हटाएं और उबली हुई सब्जियों को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें.
  8. ठंडी लौकी के पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें.
  9. कढ़ाई में तेल गर्म करके जीरा और कश्मीरी मिर्च डालें.
  10. फिर पिसा हुआ प्याज-टमाटर का पेस्ट डालकर भूनें.
  11. अब हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और दही डालकर तेल अलग होने तक पकाएं.
  12. आवश्यकतानुसार पानी और नमक डालकर उबाल आने दें.
  13.  ग्रेवी में उबाल आते ही लौकी के पनीर के टुकड़े, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें.
  14. ढककर 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
  15. हरा धनिया डालकर गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ परोसें.

इसे भी पढ़ें: खाना बनेगा डबल और 15 दिन ज्यादा चलेगा गैस सिलेंडर, जानें गैस बचाने के तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lauki Ka Paneer, Lauki Paneer Sabji Recipe, Lauki Se Kya Banaye, Lauki Recipes, Lauki Paneer Gravy Sabji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com