विज्ञापन

बादाम, अखरोट और काजू में कौन सबसे ज्यादा हेल्दी?

अगर आपके भी दिमाग में यही सवाल आता है कि अखरोट, काजू और बादाम में से सबसे ज्यादा हेल्दी क्या है, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

बादाम, अखरोट और काजू में कौन सबसे ज्यादा हेल्दी?
बादाम, काजू और अखरोट में से कौन सा ड्राई फ्रूट ज्यादा सेहतमंद है?
NDTV

जब भी हम अपनी डाइट सुधारने या शरीर में ताकत लाने की सोचते हैं, तो सबसे पहले दिमाग में ड्राई फ्रूट्स ही आते हैं. घर के बड़े-बुजुर्ग भी हमेशा यही सलाह देते हैं कि रोज सुबह मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाया करो, लेकिन जब बाजार में बादाम, अखरोट और काजू सामने रखे होते हैं, तो मन में एक कन्फ्यूजन जरूर होता है कि इनमें से सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन-सा है, क्या कोई एक ड्राई फ्रूट सबसे बेस्ट है या सबका अपना अलग काम है? चलिए बिना देरी किए जानते हैं कि आपकी सेहत के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे सही रहेगा?

अखरोट:

अगर न्यूट्रिशन के हिसाब से देखा जाए, तो अखरोट को गुणों का खजाना माना जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है. नियमित रूप से इसका सेवन याददाश्त बढ़ाने में बहुत मददगार है. वहीं, इसमें मौजूद तत्व शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकते हैं साथ ही ये जोड़ों के दर्द या शरीर की अंदरूनी कमजोरी और सूजन से राहत दिलाने में यह बहुत असरदार है.

बादाम:

आपने देखा होगा कि जब भी पढ़ाई में दिमाग न लगे या सुबह थकान महसूस होने की बात आती है, तो सबसे पहले मां भीगे हुए बादाम हाथ में थमा देती हैं. बादाम में विटामिन ई की अच्छी मात्रा पी जाती है, जो आपकी त्वचा को नेचुरली चमकदार बनाता है और बालों को मजबूत रखता है. इसमें फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पेट काफी देर तक भरा रहता है और बार-बार कुछ उल्टा-फुल्टा खाने की इच्छा नहीं होती. शुगर के मरीजों के लिए सुबह के समय भीगा हुआ बादाम खाना बहुत फायदेमंद माना गया है.

काजू:

काजू को लेकर लोगों के मन में अक्सर यह डर रहता है कि इसे खाने से वजन बढ़ जाता है या चर्बी बढ़ती है. लेकिन सच तो यह है कि अगर इसे सही मात्रा में खाया जाए, तो यह शरीर को नुकसान की बजाय फायदा ही देता है. काजू में कॉपर, मैग्नीशियम और जिंक जैसे तत्व होते हैं, जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं. इतना ही नहीं, इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स तनाव को कम करने और मूड को फ्रेश रखने में मदद करते हैं.

सबसे ज्यादा हेल्दी क्या है?

अगर आपका मकसद दिल को दुरुस्त रखना और दिमाग तेज करना है, तो अखरोट सबसे बढ़िया है. वहीं, अगर आप वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, स्किन अच्छी करनी है या पेट ठीक रखना है, तो बादाम बेस्ट है और अगर आपको तुरंत एनर्जी चाहिए या शरीर में कमजोरी महसूस होती है, तो काजू बेहतरीन काम करता है.

रोज कितने खाने चाहिए?

एक व्यक्ति को रोजाना 4 से 5 भीगे बादाम, 2 अखरोट और 2 से 3 काजू ही खाने चाहिए.

इसे भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से झाइयां होती है, कौन से फूड्स खाने से दूर होगी ये कमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cashew, Almond, Walnuts, Food, Sabse Acha Dry Fruit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com