विज्ञापन

रोज एक अनार खाने से क्या होता है?

अनार सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं, सेहत के लिए भी बेहद कमाल है. यहां जानें रोजाना एक अनार खाने से क्या होता है?

रोज एक अनार खाने से क्या होता है?
अनार खाने के क्या-क्या फायदे हैं?
NDTV

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना काफी मुश्किल हो गया है. हर कोई चाहता है कि बिना ज्यादा मेहनत के शरीर फिट और तंदुरुस्त रहे. अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो एक छोटा सा काम आपकी जिंदगी बदल सकता है. वो काम है रोज एक अनार खाना.

अनार एक ऐसा फल है जो ना सिर्फ स्वाद में मीठा और मजेदार होता है, बल्कि सेहत का असली खजाना भी है. जब आप रोज एक अनार खाते हैं, तो शरीर के अंदर कई अच्छे बदलाव होने लगते हैं. आइए जानते हैं कि रोजाना अनार खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

खून की कमी: हमारे देश में बहुत से लोगों को एनीमिया यानी खून की कमी की शिकायत रहती है. अनार में भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन सी पाया जाता है. जब आप इसे रोज खाते हैं, तो यह शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल तेजी से बढ़ाता है. अगर आपको सुस्ती या कमजोरी महसूस होती है, तो अनार खाना आज से ही शुरू कर दें.

दिल को रखता है फिट: आजकल दिल की बीमारिया बहुत तेजी से बढ़ रही हैं. अनार में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. इससे नसों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है. रोज एक अनार खाने से आपका दिल लंबे समय तक जवान और मजबूत रहता है.

पेट के लिए बढ़िया: अगर आपका पेट साफ नहीं रहता या गैस और कब्ज की समस्या रहती है, तो अनार आपके लिए वरदान है. इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अच्छी होती है जो खाना पचाने में मदद करती है. इसे खाने से पेट की जलन भी शांत होती है और पाचन क्रिया बेहतर बनती है.

स्किन के लिए अच्छा: महंगे प्रोडक्ट्स लगाने की जगह अगर आप रोज अनार खाएंगे, तो चेहरे पर अलग ही चमक दिखाई देगी. अनार शरीर से टॉक्सिन्स यानी जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है. इससे कील-मुहासे कम होते हैं और त्वचा में कसावट आती है. बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर जल्दी नहीं दिखता.

इम्यूनिटी होती है मजबूत: बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ना कमजोर इम्युनिटी की निशानी है. अनार में मौजूद विटामिन सी और ई शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इससे आप सर्दी, जुकाम और मौसमी इन्फेक्शन से बचे रहते हैं.

अनार खाने का सही समय?

अनार का पूरा फायदा उठाने के लिए इसे सुबह नाश्ते के वक्त या दोपहर में खाना सबसे अच्छा माना जाता है. रात के समय अनार खाने से बचना चाहिए. कोशिश करें कि अनार को जूस बनाकर पीने की बजाय चबा-चबाकर दाने ही खाएं, क्योंकि जूस निकालने से इसका जरूरी फाइबर निकल जाता है.

इसे भी पढ़ें: सबसे ताकतवर आटा कौन सा है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anar Khane Ka Sahi Tarika, Anar Khane Se Kya Hota, Anar Khane Ke Fayde, Benefits Of Pomegranate, Anar Khane Ka Sahi Samay Kya Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com