विज्ञापन

कौन हैं वो 4 लोग जिन्हे अनार जरूर खाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया खाने का सही तरीका!

Anar Khane Ke Fayde In Hindi: क्या आप भी खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं? तो न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कौन हैं वो 4 लोग जिन्हें अनार खाना चाहिए और इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका क्या है.

कौन हैं वो 4 लोग जिन्हे अनार जरूर खाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया खाने का सही तरीका!
अनार खाने से क्या होता है?
NDTV

Anar Khane Ke Fayde In Hindi: अनार जितना खाने में स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही कमाल का माना जाता है. कई लोग इसे सिर्फ काटकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसे डाइट में शामिल करने के और भी कई तरीके हैं.

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और डाइटीशियन दीप्ति खजूतिया के अनुसार, अनार का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें पाए जाने वाले फ्लैवेनॉइड, फेनॉलिक्स, विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के और बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुण होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हर किसी के लिए अलग-अलग तरह से काम करता है? आइए जानते हैं कि किन 4 लोगों को अनार का सेवन जरूर करना चाहिए और इसे खाने का सही तरीका क्या है.

क्या है अनार खाने का सही तरीका | What Is The Right Ways To Include Pomegranate In Diet

मिड-मॉर्निंग स्नैक के रूप में खाएं

अगर नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच भूख लगती है, तो अनार के दाने एक हेल्दी स्नैक साबित हो सकते हैं.

चाट या स्प्राउट्स में मिलाएं:

अनार के दानों को अंकुरित मूंग, चने या हेल्दी चाट में मिलाकर खाया जा सकता है, इससे डिश का स्वाद बढ़ता है और पोषण भी दोगुना हो जाता है. अनार की हल्की मिठास चाट को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाती है.

दही, दलिया या ओट्स के साथ अनार खाएं:

सुबह के नाश्ते को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए अनार के दानों को दही, दलिया या ओट्स में मिलाकर खाया जा सकता है. अनार की प्राकृतिक मिठास इनका का स्वाद और बढ़ा सकती है. 

रायता बनाकर सेवन करें:

दही में अनार के दाने, भुना जीरा और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर स्वादिष्ट रायता तैयार किया जा सकता है. यह गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

अनार खाने के फायदे | Anar Khane Ke Fayde

  1. अनार आयरन, विटामिन C और फोलेट से भरपूर है. इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है, खून की कमी दूर होती हैं.
  2. अनार में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट आपकी स्किन को अंदर से रिपेयर करते हैं.
  3. रोजाना अनार खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है.
  4. अनार विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है, जो इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है.  

इसे भी पढ़ें: Raksha Badhan Special: घर में रखे चावल से बनाएं पेड़े, खोया-मावा की नहीं पड़ेगी जरूरत, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anar Khane Ke Fayde, Pomegranate Benefits, Best Way To Eat Pomegranate, Who Should Eat Pomegranate, Anar Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com