विज्ञापन

कल से बदल जाएगी दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, आनंद विहार-नई दिल्ली स्टेशन से लेकर इंटरचेंज मेट्रो पर विशेष सेवा

देश के विभिन्न हिस्सों से ट्रेनें पकड़कर दिल्ली लौटने वाले अधिकांश यात्री आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं. इसे देखते हुए इन स्टेशनों और इनसे जुड़ी लाइनों पर परिचालन का समय बदला गया है.

कल से बदल जाएगी दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, आनंद विहार-नई दिल्ली स्टेशन से लेकर इंटरचेंज मेट्रो पर विशेष सेवा
Delhi Metro Time Change 18 to 22 November
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग 18 नवंबर से बदलने वाली है.
  • नई दिल्ली स्टेशन और आनंद विहार स्टेशन पर स्पेशल व्यवस्था.
  • 22 नवंबर तक सुबह जल्दी मेट्रो चलाने का फैसला लिया गया.

छठ पूजा खत्म होने के बाद यूपी-बिहार समेत अलग-अलग राज्यों से लोग वापस दिल्ली लौट रहे हैं. स्टेशन पर रेल यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने स्पेशल इंतजाम किए हैं. त्योहार के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों को शहर के अलग-अलग जगहों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए कल 18 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक आनंद विहार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशनों से मेट्रो सेवाओं को सामान्य समय से पहले शुरू किया जाएगा. इन 5 दिनों में यात्रियों को सुबह 5:15 बजे से ही मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी.

प्रमुख स्टेशनों और लाइनों पर सुबह जल्दी मिलेगी मेट्रो

DMRC के अधिकारियों के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से ट्रेनें पकड़कर दिल्ली लौटने वाले अधिकांश यात्री आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं. इसे देखते हुए इन स्टेशनों और इनसे जुड़ी लाइनों पर परिचालन का समय बदला गया है. आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर ब्लू लाइन और पिंक लाइन की मेट्रो सेवाएं सुबह 5:15 बजे से ही मिलने लगेंगी.

वहीं नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन की मेट्रो सेवाएं भी सुबह 5:15 बजे से ही शुरू हो जाएंगी, जिससे सुबह-सुबह स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को तुरंत आने जाने का साधन मिल जाएगा.

इंटरचेंज स्टेशनों पर भी स्पेशल व्यवस्था

यात्रियों की आसानी के लिए राजीव चौक और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं. इन स्टेशनों के जरिए यात्रियों को रेड, ग्रीन और वायलेट लाइन सहित अन्य सभी मेट्रो कॉरिडोर की कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे वे बिना किसी रुकावट के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

DMRC का उद्देश्य त्योहार के इस सीजन में सार्वजनिक परिवहन के सुचारु संचालन को बनाए रखना है, ताकि काम पर वापसी करने वाले यात्रियों को सड़क पर ट्रैफिक के जाम से जूझना न पड़े और उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके.

यह भी पढ़ें | लखनऊ से होकर गुजरेंगी बिहार, दिल्ली, मुंबई, पंजाब और गुजरात की 8 वनवे स्पेशल ट्रेन, छठ बाद लौटने वालों को राहत

यह भी पढ़ें | बिहार से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद व कोलकाता जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें, फटाफट बुक करें टिकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro Timing Change, Delhi Metro Timing Update, New Delhi Metro Station, Anand Vihar Metro Station, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com