विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2021

Antioxidant Food Benefits: हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 7 एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड

Antioxidant Rich Foods: एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मददगार है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स शरीर को फ्री रेडिकल्स और कोशिकाओं की क्षति से भी बचाने में मदद करते हैं.

Antioxidant Food Benefits: हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 7 एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड
Antioxidant Food Benefits: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है.
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड शरीर के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं.
  • ब्लैक टी में पॉलीफेनोल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं.
  • बींस में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर पाया जाता है.

Antioxidant Rich Foods:   एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मददगार है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स शरीर को फ्री रेडिकल्स और कोशिकाओं की क्षति से भी बचाने में मदद करते हैं. ये मुक्त कण ऑक्सीडेटिव तनाव को जमा और प्रेरित कर सकते हैं जिससे हार्ट, कैंसर, टाइप 2 बीमारी और अन्य पुरानी बीमारियों के विकास का खतरा बढ़ जाता है. विभिन्न फलों और सब्जियों में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड शरीर के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताते हैं जिनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है.

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्सः

1. चुकंदरः

चुकंदर में फाइबर, पोटेशियम, आयरन और फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. चुकंदर को डाइट में शामिल कर आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है. इतना ही नहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होने से ये शरीर की सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है.

5ivgnog8

2. ब्लैक टीः 

ब्लैक टी में पॉलीफेनोल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ब्लैक टी को मिल्क टी से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. ब्लैक टी का रोजाना सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है. 

3. ब्लूबेरीः

ब्लूबेरी स्वादिष्ट रसदार फल है जिसमें लगभग 80% पानी पाया जाता है. इसे कैलोरी में कम, एंटीऑक्सीडेंट  और फाइबर से भरपूर माना जाता है. ब्लूबेरी का सेवन कर डायबिटीज और वजन को कंट्रोल किया जा सकता है.

4. डार्क चॉकलेटः

डार्क चॉकलेट पौष्टिक होती है और खनिज और एंटीऑक्सिडेंट से भरी होती है. एंटीऑक्सिडेंट शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद करता है. ये हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. 

5. बींसः

बींस एक ऐसी सब्जी है जो आसानी से बाजार में मिल जाती है. बींस में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर पाया जाता है. बींस को डाइट में शामिल कर पाचन संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं. 

6. स्प्राउट्सः

स्प्राउट्स एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, बायोएक्टिव कंपाउंड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड का एक अच्छा सोर्स है. जिसे ब्रेकफास्ट में शामिल कर वजन को कम कर सकते हैं. 

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Indo-Chinese Recipe: इंडो-चाइनीज खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें ये टेस्टी चिली गोभी रेसिपी
Mosambi For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए मौसंबी का करें सेवन
Brighter Skin Diet: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए रोज खाएं ये चार चीजें
Coconut Drink For Immunity: इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए इन चार चीजों से बनाएं कोकोनट मिल्क
Fennel Tea Benefits: सौंफ की चाय पीने के 8 हैरान करने वाले फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Antioxidant, Antioxidant Foods, Antioxidant Booster, Antioxidant Rich Diet, Antioxidant And Heart Disease Risk, Antioxidant Rich Foods, Antioxidant Food Benefits, Health Benefits Of Antioxidant, Antioxidant Food For Health, Antioxidant Food For Heart, Antioxidant Food For Weight Loss, Antioxidant Food For Immunity, Antioxidant Food For Skin, Antioxidant Food List, Beetroot Rich In Antioxidant, Dark Chocolate High In Antioxidant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com