विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली को मिलने जा रहा पहला स्काईवॉक, 240 मीटर लंबा होगा फोर आर्म ब्रिज, चौराहे के बीच सेंट्रल हब

दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा विकास मार्ग और पटपड़गंज रोड जंक्शन पर 240 मीटर लंबा फोर-आर्म स्काईवॉक बनाया जाएगा. यह दिल्ली का तीसरा और पूर्वी दिल्ली का अपनी तरह का पहला आधुनिक स्काईवॉक होगा.

पूर्वी दिल्ली को मिलने जा रहा पहला स्काईवॉक, 240 मीटर लंबा होगा फोर आर्म ब्रिज, चौराहे के बीच सेंट्रल हब
East Delhi First Skywalk Project
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • पूर्वी दिल्ली में पहला आधुनिक स्काईवॉक बनाया जाएगा.
  • निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास 4-आर्म स्काईवॉक होगा.
  • चौराहे पर 240 मीटर लंबा स्काईवॉक बनाया जाएगा.

पूर्वी दिल्ली के व्यस्त इलाकों में से एक निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास सुरक्षित आवाजाही के लिए एक बड़ी परियोजना पर काम शुरू होने जा रहा है. इसके तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा विकास मार्ग और पटपड़गंज रोड जंक्शन पर 240 मीटर लंबा फोर-आर्म स्काईवॉक बनाया जाएगा. ITO और बेनितो जुआरेज मार्ग के बाद यह राजधानी दिल्ली का तीसरा और पूर्वी दिल्ली का अपनी तरह का पहला आधुनिक स्काईवॉक होगा, जिसके जरिए पैदल यात्रियों को सड़क पार करने की दिक्कत नहीं होगी.

बाजार, मॉल और मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी

स्काईवॉक बनाने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों और स्थानीय खरीदारों को सीधे तौर पर जोड़ना है. इस चार आर्म वाले स्काईवॉक में हर विंग 60 मीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी होगी. इसके जरिए निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन, प्रसिद्ध लक्ष्मी नगर मार्केट, आसपास के मॉल और प्रीत विहार के कमर्शियल एरिया को सीधे तौर पर जोड़ा जाएगा. चौराहे के बीच में एक सेंट्रल हब होगा, जिससे लोग बिना सड़क पर उतरे किसी भी दिशा में आसानी से आ-जा सकेंगे.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्काईवॉक

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट में कई आधुनिक प्रावधान किए जाएंगे. इसमें वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और भारी सामान के साथ चलने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक आर्म पर करीब 12 मीटर ऊंची लिफ्ट और 2 मीटर चौड़ी सीढ़ियां बनाई जाएंगी. इसके अलावा पैदल चलने वाले मार्ग को पूरी तरह से ढंका जाएगा, जिससे लोगों को धूप और बारिश में भी दिक्कत नहीं होगी. सुरक्षा के लिहाज से यहां सीसीटीवी कैमरे और बेहतर एलईडी लाइटिंग की व्यवस्था होगी.

निर्माण विहार और लक्ष्मी नगर का यह चौराहा व्यावसायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होने के कारण रोजाना हजारों पैदल यात्रियों की आवाजाही देखता है. पीक आवर्स के दौरान सड़क पार करने वाले लोगों की भारी भीड़ के कारण विकास मार्ग पर अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता था और वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती थी. इस स्काईवॉक के बन जाने से पैदल यात्री बिना ट्रैफिक को बाधित किए दूसरी ओर पहुंच सकेंगे.

यह भी पढ़ें | दिल्ली की महिलाएं व्हाट्सऐप पर दर्ज करा सकेंगी शिकायत, जानें कैसे मिलेगी मदद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skywalk, Skywalk Project, Delhi Skywalk, Delhi News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com