विज्ञापन

मसालों में दिख रही हैं सफेद इल्ली और छोटे-छोटे कीड़े? फेंकने से पहले जान लें इन्हें रोकने के ये घरेलू उपाय

मसालों में पड़ गई सफेद इल्ली? इन आसान घरेलू उपायों से रखें कीड़ों को दूर और मसालों को फ्रेश.

मसालों में दिख रही हैं सफेद इल्ली और छोटे-छोटे कीड़े? फेंकने से पहले जान लें इन्हें रोकने के ये घरेलू उपाय
मसालों को सफेद इल्लीओं और कीड़ों से बचाने के घरेलू उपाय
NDTV

किचन में रखे मसालों में कई बार छोटी-छोटी सफेद इल्लियां और कीड़े रेंगते नजर आते हैं. ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर अब इन मसालों का क्या करें. क्या पूरे मसाले को उठाकर कचरे के डिब्बे में फेंक देना चाहिए. क्योंकि ज्यादातर लोग यही करते हैं. लेकिन हर बार महंगे मसालों को यूं बर्बाद करना समझदारी नहीं है. थोड़ी सी समझदारी और सही देखभाल से आप अपने मसालों को इन छोटे कीड़ों से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर मसालों में ये कीड़े क्यों लगते हैं और इन्हें खराब होने से कैसे बचा सकते हैं. 

​मसालों में क्यों लग जाते हैं कीड़े?

बारिश के दिनों में या नमी वाले मौसम में हवा में पानी की मात्रा बढ़ जाती है. जब हम मसालों के डिब्बों को गीले चम्मच से छूते हैं या डिब्बा खुला छोड़ देते हैं, तो नमी अंदर चली जाती है. यही नमी कीड़ों और इल्लियों के पनपने के लिए सबसे बढ़िया जगह बन जाती है. कई बार दालचीनी, लौंग या सूखी लाल मिर्च में पहले से ही अंडों के रूप में कीड़े छिपे होते हैं, जो सही मौका मिलते ही बड़े होने लगते हैं.

​मसाले फेंगने से पहले जान लें ये काम की बातें-

​अगर मसालों में कीड़े बहुत ज्यादा फैल चुके हैं और उनमें से अजीब सी बदबू आ रही है, तब तो उन्हें फेंकना ही बेहतर है. लेकिन अगर शुरुआत है और सिर्फ इक्का-दुक्का कीड़ा ही नजर आया है, तो पूरा डिब्बा बर्बाद करने की जरूरत नहीं है. आप मसालों को धूप दिखा सकते हैं या बारीक छन्नी से छानकर उन्हें साफ कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

मसाले से ​कीड़ों को भगाने के घरेलू उपाय-

  • ​तेज पत्ता और लौंग- मसालों के डिब्बे में दो-तीन सूखे तेज पत्ते या चार-पांच लौंग डालकर रख दीजिए. इनकी तेज खुशबू से कीड़े और घुन आसपास भी नहीं फटकते हैं. 
  • ​लहसुन की कलियां-  छिलके समेत लहसुन की दो-तीन कलियां मसालों के डिब्बे में डाल दें. लहसुन की महक इन कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. इससे मसालों के स्वाद पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन कीड़े कोसों दूर रहते हैं.
  • ​माचिस की तीलियां- सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन माचिस की डिब्बी से कुछ तीलियां निकालकर मसालों के डिब्बे में रखने से कीड़े दूर रहते हैं. माचिस के मसाले में मौजूद सल्फर की महक इन कीटों को भगा देती है.

​किन बातों का रखें खास ख्याल-

  1. हमेशा एयर-टाइट कंटेनर यानी ऐसे डिब्बों का इस्तेमाल करें जिनके ढक्कन बिल्कुल टाइट बंद होते हों ताकि हवा और नमी अंदर न जा सके. 
  2. मसाले निकालते समय हमेशा सूखे और साफ चम्मच का ही प्रयोग करें. कभी भी गीला चम्मच डिब्बे के अंदर न डालें. 
  3. मसालों को बहुत ज्यादा मात्रा में एक साथ न खरीदें. थोड़ा-थोड़ा सामान लाएं ताकि वह जल्दी खत्म हो जाए और उसमें कीड़े लगने का मौका ही न मिले. 

ये भी पढ़ें-  सिर्फ एक चम्मच से बदल जाएगा रोज-रोज की सब्जी का स्वाद, जानिए क्या है होटल वाले मसाले का सीक्रेट

ये वीडियो भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Tips And Tricks, Kitchen Tips And Tricks In Hindi, Spices And Herbs, Masale Ki Dibbo Ko Kaise Saaf Karein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com