विज्ञापन

Urban Clap वाले भैया ने बताया कैसे म‍िनटों में साफ होगी चिमनी, वीड‍ियो देखकर सीख लो

बिना खर्च किए अगर आप चिमनी साफ करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है. Urban Clap वाले भैया ने चिमनी क्लीन करने का तरीका बतया है-

Urban Clap वाले भैया ने बताया कैसे म‍िनटों में साफ होगी चिमनी, वीड‍ियो देखकर सीख लो
How to clean kitchen chimney at home: घर पर चिमनी कैसे साफ करें?

किचन में तड़का लगते ही कई लोगों की छीकें शुरू हो जाती हैं. इसलिए अधिकतर लोग अपने किचन में चिमनी लगाते हैं, ताकि तड़का या मसाला लगाते समय दिक्कत न हो. ऐसे में किचन चिमनी का साफ और सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है. चिमनी रसोई में बनने वाले धुएं, तेल की बूंदे, भाप और तेज गंध को बाहर निकालती है. लेकिन समय के साथ इसके फिल्टर और अंदरूनी हिस्सों में लगे ग्रीस और गंदगी को साफ करना बहुत ही जरूरी हो जाता है, ताकि ये सही से काम कर सके. यहां जानते हैं वीडियो में चिमनी को कैसे करे साफ-

वीडियो में देखें चिमनी को साफ करने का सही तरीका-

@VlogWithTarunsingh नाम के यूट्यूब चैंनल पर एक व्यक्ति के रील पोस्ट किया, इस रील में उन्होंने बताया कि अर्बन वाले भईया आए हैं, वो बमें चिमनी साफ करने का तरीका बताएंगे. उन्होंने इस वीडियो में चिमनी को साफ करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया है, जिसे यहां जानते हैं-

  • वीडियो में दिखाया गया कि अर्बन वाले भईया ने 1 बर्तन में पानी गर्म करने के रख दिया. 
  • इसके बाद चिमनी उतारकर उससे ब्लोअर निकाला.
  • ब्लोअर निकालने के बाद अंदर की मशीन में लगे ऑयल को सूखे कपड़े और केमिकल की मदद से साफ की.
  • फिर ब्लोअर को अलग से निकालकर साफ किया.
  • ब्लोअर को क्लीन करने के लिए उसे अलग से रखा और फिर उसमें क्लीन करने वाला केमिकल छिड़का.
  • फिर गर्म पानी को ऊपर से डाला. इसके बाद ब्रश की मदद से ब्लोअर को साफ करें.
  • ऐसा करने से चिमनी का पूरा ऑयल बाहर हो गया, फिर चिमनी को अच्छे से सुखाकर इसे दोबारा से सेट कर दिया.

क्यों जरूरी है चिमनी की सफाई?

चिमनी के फिल्टर और जालियों में तेल, धुआं और धूल जमा होते रहते हैं. अगर इन्हें समय पर साफ न किया जाए, तो एयर फ्लो कम हो जाता है और चिमनी की सक्शन क्षमता घट सकती है. इसके अलावा रसोई में बदबू, धुआं और बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है.

चिमनी की सफाई कितनी बार करनी चाहिए?

चिमनी की सफाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपके घर में किस तरह का खाना बनता है.

मेश या कैसेट चिमनी: इसमें छोटे-छोटे छिद्र वाले एल्यूमिनियम फिल्टर होते हैं, इसलिए हर 15 दिन में सफाई करना बेहतर है.
बैफल चिमनी: इसमें ग्रीस अलग करने की तकनीक होती है, इसलिए 3-4 सप्ताह में सफाई पर्याप्त रहती है.
ऑटो-क्लीन चिमनी: इसमें गंदगी एक ट्रे में जमा होती है, जिसे समय-समय पर खाली और साफ करना होता है.

घर में केमिकल न हो, तो चिमनी किससे साफ करें?

अगर आपके घर में क्लीन करने वाला केमिकल नहीं है, तो आप कुछ अन्य चीजों का प्रयोग कर सकते हैं, जो आपके घर में आसानी से मिल सकता है, जैसे-

सफेद सिरका : ये चिमनी की सतह पर जमे तेल और दाग हटाने में मदद करता है. सिरके के घोल से पोंछने के बाद साफ पानी से दोबारा सफाई करें.
बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट : इसका घोल तैयार करके ग्रीस वाले हिस्सों पर लगाएं. कुछ देर बाद रगड़कर साफ करें. ज्यादा असरदार सफाई के लिए इसमें सिरका भी मिला सकते हैं.
बर्तन धोने वाला लिक्विड : ये तेल और चिकनाई हटाने में कारगर है. इसके इस्तेमाल से फिल्टर आसानी से साफ हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें - एल्युमिनियम फॉयल से कैसे करें चिमनी के फिल्टर की सफाई? जानें जिद्दी दाग हटाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chimney Cleaning, Chimney Cleaning Tips, Chimney Cleaning Tips And Tricks, Kitchen Hacks, Kitchen Hacks 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com