क्या आप भी अपने घर में इडली मेकर तभी निकाले हैं जब साउथ इंडियन डिश खाने का मन होता है. इसके बाद यह किचन के किसी कोने में आराम करने चला जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह छोटा सा इडली स्टैंड सिर्फ इडली बनाने के लिए नहीं है, बल्कि यह कई बड़े काम आसान कर सकता है?
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने इडली मेकर को एक स्मार्ट किचन टूल बनाकर तरह-तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं.
किन-किन कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं इडली मेकर-
1. अंडे उबालने-
सुबह की भागदौड़ में या मैगी बनाते वक्त अंडे उबालना एक झंझट का काम लगता है. पतीले में पानी गर्म करो, अंडे उबलो और फिर छीलते वक्त हाथ भी जलाओ.
क्या करें- अपने इडली मेकर के सांचों में थोड़ा-थोड़ा पानी डालें या बिना पानी के भी हर सांचे में एक-एक अंडा रख दें.
फायदा- इससे एक बार में 12 से 16 अंडे बिना किसी झंझट के उबल जाते हैं और अंडे फूटते भी नहीं हैं.

Photo Credit: Pexels
2. मिनी ढोकला-
अगर आपको या आपके बच्चों को गुजराती ढोकला पसंद है, तो इसके लिए बड़े बर्तन की जरूरत नहीं है.
क्या करें- बेसन का घोल तैयार करें और उसे इडली के सांचों में थोड़ा-थोड़ा डाल दें. इसे उसी तरह भाप में पकाएं जैसे आप इडली बनाते हैं.
फायदा- कुछ ही मिनटों में आपके स्पंजी और सॉफ्ट मिनी ढोकले तैयार हो जाएंगे. ऊपर से राई और हरी मिर्च का तड़का लगाकर इसे सर्व करें.
3. मोमोज-
स्ट्रीट स्टाइल मोमोज खाना भला किसे पसंद नहीं है. लेकिन घर पर मोमोज स्टीम करने के लिए बड़ा स्टीमर हर किसी के पास नहीं होता.
क्या करें- मैदे की लोई बेलकर उसमें अपनी मनपसंद स्टफिंग भरें और मोमोज का शेप दें. अब इडली मेकर के सांचों को थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना करें और उस पर मोमोज रख दें.
फायदा- नीचे पानी उबालें और ऊपर सांचे रखकर ढक्कन बंद कर दें. आपके गरमा-गरम और स्वादिष्ट मोमोज बिल्कुल बाजार जैसे तैयार हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें-
रोटी या चावल क्या खाने से बढ़ता है वजन?
किचन सिंक पर जमे दाग और पानी के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं