विज्ञापन

दूध में घी और हल्दी मिलाकर पीने से क्या होगा?

दूध में घी और हल्दी को मिक्स करके पीने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं. यहां जानते हैं इसके पीने से होने वाले फायदे क्या हैं?

दूध में घी और हल्दी मिलाकर पीने से क्या होगा?
Milk with ghee and Turmeric : दूध में घी और हल्दी मिलाकर पीने से क्या होता है?

Milk with ghee and turmeric: हम में से कई लोग नियमित रूप से दूध पीते हैं. दूध कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है. इसके अलावा दूध कई जरूरी पोषक तत्वों का भंडार होता है. वहीं, अगर आप इसमें घी और हल्दी मिक्स करके पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. आयुर्वेद में इन तीनों चीजों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. जब गर्म दूध में थोड़ा देसी घी और हल्दी मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर की इम्यून पावर बूस्ट हो सकती है. इसके अलावा ये कई तरह के फायदे हो सकते हैं. यहां जानते हैं दूध में घी और हल्दी को मिलाकर पीने से क्या होता है?

दूध और दही का कॉम्बिनेशन क्यों है फायदेमंद?

सिरसा स्थित रामहंस चैरिटैबल हॉस्पिटल के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं. वहीं, देसी घी हेल्दी फैट्स का स्रोत माना जाता है. इन तीनों का मिश्रण शरीर को अंदर से पोषण देने का काम कर सकता है.

दूध में घी और हल्दी मिलाकर पीने के फायदे क्या हैं?

स्किन पर लाए चमक : दूध में घी और हल्दी को मिक्स करके पीने से स्किन पर चमक आ सकती है. दरअसल, इसमें शरीर को डिटॉक्स करने का गुण होता है. साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्किन पर चमक आ सकती है.

इम्यूनिटी होगी बूस्ट: मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. दूध और घी शरीर को जरूरी ऊर्जा और पोषण प्रदान करते हैं. इसलिए रात में इस मिश्रण का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को सपोर्ट मिल सकता है.

अच्छी और गहरी नींद: अगर आपको रात में नींद आने में परेशानी होती है, तो यह ड्रिंक फायदेमंद हो सकती है. गर्म दूध शरीर और दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करता है. वहीं, घी तंत्रिका तंत्र को शांत करने में सहायक माना जाता है. इससे तनाव कम हो सकता है और नींद बेहतर हो सकती है.

जोड़ों के दर्द से राहत: हल्दी अपने एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि इसे जोड़ों के दर्द और सूजन जैसी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है. नियमित रूप से दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने से शरीर की रिकवरी बेहतर हो सकती है और दर्द से कुछ हद तक राहत मिल सकती है.

पाचन तंत्र को मिलता है सपोर्ट:  आयुर्वेद के अनुसार देसी घी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह आंतों को चिकनाई प्रदान कर सकता है और कब्ज की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है. हल्दी भी पाचन प्रक्रिया को सपोर्ट करती है, जिससे पेट संबंधी दिक्कतों में लाभ मिल सकता है.

हड्डियों की मिलती है मजबूती: दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. वहीं हल्दी और घी के एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की चमक बनाए रखने और उम्र बढ़ने के संकेतों को धीमा करने में सहायक हो सकते हैं. यही कारण है कि कई लोग इसे नेचुरल हेल्थ टॉनिक भी कहते हैं.

दूध में घी और हल्दी मिलाकर कैसे पिएं?

इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले एक गिलास गर्म दूध लें, इसमें चुटकीभर हल्दी और एक छोटा चम्मच देसी घी मिलाएं. इसे रात को सोने से 30 मिनट पहले पीया जा सकता है.

ये भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर 4 मशहूर घी के ब्रांड टेस्ट में फेल, FDA ने लगाया बैन, कहीं आप भी तो नकली घी नहीं खा रहे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milk With Ghee, Milk With Ghee At Night, Milk With Ghee Ayurveda, Milk With Ghee Benefits For Skin, Milk With Ghee Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com