विज्ञापन

21 दिन तक सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, तेजी से कम होगा वजन, डाइटिशियन ने बताया सही तरीका

बेली फैट कम करने में मदद कर सकती है ये ड्रिंक, डाइटिशियन ने बताए 21 दिन के फायदे.

21 दिन तक सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, तेजी से कम होगा वजन, डाइटिशियन ने बताया सही तरीका
वजन कैसे कम करें.
NDTV

अक्सर आपने कई लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि वजन कम नहीं हो रहा, पेट हमेशा फूला-फूला रहता है और सुबह उठते ही थकान लगती है. अगर आपकी भी यही हालत है, तो दिक्कत आपके खानपान में नहीं, आपके पेट और हार्मोन में है. हाल ही में सोशल मीडिया पर डायटीशियन रिचा का एक ड्रिंक बहुत वायरल हो रहा है. उनका कहना है कि इस ड्रिंक को 21 दिन तक रोज पीने से वजन कम होता है, शरीर की सूजन कम होती है और स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल भी कंट्रोल में आता है. उनके 90% क्लाइंट्स को तो 7 दिन में ही ब्लोटिंग और कब्ज में आराम मिला है. आइए जानते हैं क्या है ये ड्रिंक और इसे कैसे बनाना है.

वजन क्यों नहीं घटता? क्या है असली वजह? 

बहुत से लोग डाइटिंग करते हैं, जिम जाते हैं, फिर भी वजन नहीं घटता. इसकी सबसे बड़ी वजह है शरीर में सूजन और कोर्टिसोल का बढ़ना. जब हम ज्यादा टेंशन लेते हैं, देर रात तक जागते हैं और जंक फूड खाते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है. इससे पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है और वजन अटक जाता है. साथ ही पेट में गैस और कब्ज भी बढ़ जाती है. ये ड्रिंक इन्हीं तीनों चीजों पर काम करता है.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं वजन घटाने वाली ड्रिंक- 

सामग्री- 

  • 1 आंवला कटा हुआ
  • 1 छोटा टुकड़ा कच्ची हल्दी 
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1 दालचीनी की स्टिक 
  • आधा चम्मच कलौंजी 
  • आधा चम्मच मेथी दाना
  • 1 गिलास गरम पानी

इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक कांच की बोतल लें. उसमें सबसे पहले कटे हुए आंवले के टुकड़े डालें. फिर उसमें कच्ची हल्दी और पतले-पतले कटे हुए अदरक डाल दें. अब इसमें 1 डालचीनी की स्टिक डालें. ऊपर से 1 गिलास गरम पानी भर दें. अब इसमें आधी चम्मच कलौंजी और आधी चम्मच मेथी दाना डाल दें. बोतल का ढक्कन बंद करके इसे अच्छे से हिला लें. आपका 21 दिन वाला ड्रिंक तैयार है. इसे रातभर या कम से कम 2-3 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि सारी जड़ी-बूटियों का असर पानी में आ जाए. 

क्या है इस ड्रिंक को पीने का सही तरीका और सही समय- 

इसे हमेशा सुबह खाली पेट गुनगुना करके पिएं. बोतल को अच्छे से हिलाकर पानी छानकर पिएं. इसे रोज पीना है, लगातार 21 दिन तक. बीच में एक-दो दिन छोड़ देंगे तो पूरा फायदा नहीं मिलेगा. पीने के 30 मिनट बाद ही कुछ खाएं. इस दौरान दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं, ताकि शरीर की गंदगी बाहर निकल सके. 

21 दिन में क्या-क्या फायदा मिलेगा? 

डायटीशियन रिचा के मुताबिक पहले 7 दिन में ही आपको पेट हल्का लगने लगेगा. ब्लोटिंग, गैस और कब्ज में आराम मिलेगा. 21 दिन में वजन में फर्क दिखने लगेगा, खासकर पेट की चर्बी कम होगी. साथ ही स्ट्रेस भी कम लगेगा और नींद अच्छी आएगी.

नोट- याद रखें, सिर्फ ड्रिंक पीने से वजन कम नहीं होगा. इसके साथ थोड़ा टहलना, जल्दी खाना और मीठा-तला कम करना भी जरूरी है. अगर आपको थायराइड, डायबिटीज है या आप प्रेग्नेंट हैं, तो इस ड्रिंक को शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें.

ये भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? हर बार दवा क्यों, ये घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss, Weight Loss Drink, Weight Loss Challenge, Weight Loss Reducing Tips, Vajan Kaise Kam Kaise Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com