एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ एक अनोखे अंदाज में करवा चौथ सेलीब्रेट किया. उन्होंने यह खास त्योहार जमीन पर नहीं, बल्कि आसमान में सफर के दौरान सेलिब्रेट किया. दोनों ने साथ में इस मौके का खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. परिणीति ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ करवा चौथ के खास मौके की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो फ्लाइट के अंदर राघव के बगल में बैठी नजर आ रही हैं और अपना व्रत खोलती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो के जरिए परिणीति ने बताया कि अपने लव्ड वन्स के साथ ट्रेडिशंस को निभाने के लिए दूरी या जगह मायने नहीं रखती. चाहे जमीन पर हों या 35 हजार फीट की ऊंचाई पर, खास रिश्तों और त्योहारों की खुशी साथ होने से ही पूरी होती है.
35000 फीट पर मनाया करवा चौथ
वीडियो शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा, "करवा चौथ वहीं है, जहां हम दोनों हैं. चाहे हम 35,000 फीट की ऊंचाई पर ही क्यों न हों. रगाई, तुम मेरे हर सपने को सच कर देते हो. तुम सबसे अच्छे इंसान हो, सबसे अच्छे पति हो और सबसे अच्छे लड़के हो." वीडियो की शुरुआत फ्लाइट की खिड़की से चांद को दिखाते हुए होती है. इसके बाद राघव चड्ढा परिणीति को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाते नजर आते हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'सुरमेदानी' गाना बज रहा है, जिसे ज्योतिका तांगरी, एवी स्रा और हरमनजीत ने गाया है. ये रोमांटिक गाना उनके करवा चौथ सेलिब्रेशन को और भी खास बना देता है.
ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026: शिल्पा का ट्रेडिशनल अंदाज, मीरा की एलिगेंस और आमिर की पत्नी का पहला करवाचौथ ऐसे हुआ सेलिब्रेट
परिणीति और राघव ने सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी. इस साल दोनों ने अपना तीसरा करवा चौथ मनाया. ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ के ग्लिंपस शेयर करते रहते हैं, जिससे फैंस को उनके खूबसूरत पलों की एक झलक देखने को मिलती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं