विज्ञापन

दोनों पत्नियों संग अरमान मलिक ने मनाया करवाचौथ, व्रत खुलवाने के बाद खुद भी छुए वाइफ के पैर, Video Viral

यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ करवाचौथ का त्योहार खास अंदाज में मनाया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों पत्नियां अरमान के पैर छूती हैं और अरमान भी अपनी पत्नियों के पैर छूते नजर आए. कृतिका ने ये भी बताया कि ये करवाचौथ उनके लिए और भी खास बन गया है.

दोनों पत्नियों संग अरमान मलिक ने मनाया करवाचौथ, व्रत खुलवाने के बाद खुद भी छुए वाइफ के पैर, Video Viral
करवा चौथ पूजा के बाद अरमान ने छुए दोनों पत्नियों के पैर
instagram
नई दिल्ली:

यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ करवा चौथ सेबीब्रेट किया है. अपने फ्लैट की छत पर उन्होंने इस त्योहार को बेहद ही खूबसूरती से सेलीब्रेट किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. करवाचौथ सेलीब्रेशन का ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है. 

अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर करवाचौथ सेलीब्रेशन की वीडियो शेयर की है. इस वीडियों में वो दोनों छत पर अरमान मलिक के साथ हैं. पटाखे छूट रहे हैं. और टेबल पर खाने का सामान सजा हुआ है. दोनों के हाथों में पूजा की थाली है. पायल और कृतिका साथ में मिलकर पहले छलनी से चांद को देखती हैं और फिर अरमान को. दोनों एक साथ ही आरती करती हैं और टीका लगाती हैं. 

इसके बाद अरमान एक-एक कर के दोनों को अपने हाथ से पानी पिलाते हैं. इसके बाद सभी साथ में बैठकर खाना खाते हैं और इस तरह से उनका करवा चौथ सेलीब्रेशन पूरा होता है. वीडियो के बैकग्राउंड में 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'चांद छुपा बादल में' चल रहा है.

ये भी पढ़ें: 35 हजार फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने मनाया करवाचौथ, राघव चड्ढा ने फ्लाइट में खुलवाया व्रत

एक और वीडियो में दोनों व्रत खोलती हैं और अरमान के पैर छूती हैं. इसके बाद अरमान भी अपनी दोनों पत्नियों के पैर छूते हैं. 

बता दें कि कृतिका ने और भी वीडियो शेयर किए हैं. उन्होंने बताया कि अरमान ने इस बार उनके लिए खुद खाना बनाया है. उन्होंने कहा कि ये उनकी लाइफ का बेस्ट करवा चौथ था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Armaan Malik, Karwa Chauth, Karwa Chauth Celebration, Ndtv Hindi, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com