विज्ञापन

रोटी कड़क क्यों हो जाती है? रोटी को ज्यादा देर तक मुलायम कैसे रखें बस म‍िला दें यह एक चीज

क्या आपकी भी रोटी नरम नहीं बनती, तो आटे में ये 1 चीज मिलाकर बनाएं एकदम रूई सी मुलायम रोटियां.

रोटी कड़क क्यों हो जाती है? रोटी को ज्यादा देर तक मुलायम कैसे रखें बस म‍िला दें यह एक चीज
सॉफ्ट रोटी कैसे बनाएं.
NDTV

रोटियां भारतीय मील का अहम हिस्सा हैं. क्योंकि लंच से लेकर डिनर तक में हममें से ज्यादातर लोग रोटी खाना पसंद करते हैं. शायद यही कारण है कि भारत में मौसम बदलते ही थाली में रोटी भी बदल जाती है. लेकिन नरम रोटी बनाना एक कला है. बहुत से घरों में यही शिकायत रहती है कि रोटी तवे से उतरते ही सॉफ्ट लगती है, लेकिन 10 मिनट बाद ही पापड़ जैसी कड़क हो जाती है. टिफिन में तो पूछिए ही मत, दोपहर तक रोटी ऐसी हो जाती है कि तोड़ने में भी ताकत लगानी पड़ती है. अगर आपके साथ भी यही होता है, तो परेशान मत होइए. आपकी गलती रोटी बनाने में नहीं, आटा गूंथने में है. आटा गूंथते वक्त बस 1 चीज मिला दीजिए, फिर आपकी रोटी सुबह की बनाई हुई शाम तक भी एकदम नरम रहेगी.

रोटी कड़क क्यों हो जाती है? 

सबसे पहले ये समझिए कि रोटी कड़क होती क्यों है. ज्यादातर लोग आटे को बहुत सख्त गूंथ लेते हैं. सख्त आटे की रोटी कभी नरम नहीं बनती. दूसरा, आटे को गूंथने के बाद तुरंत रोटी बना लेते हैं. आटे को रेस्ट देना बहुत जरूरी है. तीसरी और सबसे बड़ी गलती है पानी का. बहुत लोग ठंडे पानी से आटा गूंथते हैं, खासकर सर्दियों में. ठंडे पानी से गूंथा आटा कभी अच्छा नहीं बनता. आटे में ग्लूटेन नहीं बन पाता और रोटी सूख जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

क्या चीज मिलाने से रोटी सॉफ्ट बनती है- 

1 चम्मच दूध की मलाई या 2 चम्मच दही. जी हां, यही छोटा सा जुगाड़ आपकी रोटी को बदल देगा. मलाई या दही में फैट होता है, जो आटे को अंदर से नरम रखता है. इससे रोटी में नमी बनी रहती है और वो देर तक सूखती नहीं है. ह

आटा गूंथने का सही तरीका क्या है? 

2 कप आटा लें, उसमें आधा चम्मच नमक और 1 चम्मच मलाई या 2 चम्मच दही डालकर पहले सूखा ही मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालें. एक साथ ज्यादा पानी मत डालें. आटे को नरम गूंथें, न बहुत सख्त, न बहुत गीला. जब आटा गूंथ जाए, तो ऊपर से आधा चम्मच घी या तेल लगाकर 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें. ये रेस्ट वाला टाइम सबसे जरूरी है. इससे आटा फूल जाता है और रोटी नरम बनती है.

रोटी बेलते और सेंकते वक्त किन बातों का रखें ध्यान- 

रोटी बेलते वक्त ज्यादा सूखा आटा मत लगाएं. जितना ज्यादा सूखा आटा लगाएंगे, रोटी उतनी ही कड़क बनेगी. हल्के हाथ से बेलें, ज्यादा जोर लगाने से रोटी पतली हो जाती है और जल्दी सूख जाती है. रोटी को तवे पर ज्यादा देर तक मत सेंकें. पहले तेज आंच पर एक तरफ से हल्का सेंकें, फिर पलट दें. जब दोनों तरफ हल्के फुल्के आ जाएं, तो उसे सीधी आंच पर फुलाएं. रोटी फूलते ही उतार लें. 

ये भी पढ़ें- सर्दियों में गाजर-गोभी-शलगम का अचार कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soft Roti, Soft Roti Atta, Soft Roti Banane Ke Liye Kya Milaye, Soft Roti Banane Ke Tareeke, Soft Roti Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com