विज्ञापन

गेहूं के आटे में इस तरह मिलाएं रागी, रोटियां बनेंगी फूली-फूली और सॉफ्ट, स्वाद भी होगा दोगुना

गेहूं के आटे में अगर आप रागी के आटे को मिक्स करके खाते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं. वहीं, स्वाद में भी ये रोटी जबरदस्त हो सकती है. यहां जानते हैं रोटी बनाने का सही तरीका-

गेहूं के आटे में इस तरह मिलाएं रागी, रोटियां बनेंगी फूली-फूली और सॉफ्ट, स्वाद भी होगा दोगुना
Wheat and Ragi Roti : रागी और गेहूं की रोटी कैसे बनाएं?

सर्दियों में रागी की रोटी खाना कई लोगों को पसंद होता है. रागी से तैयार मोटी-मोटी क्रिस्पी रोटी कई लोगों को पसंद होती है. लेकिन कुछ लोगों से रागी की रोटी आसानी से नहीं बनती है. ऐसे में गेहूं और रागी से तैयार रोटी आपके लिए बेस्ट हो सकती है. गेहूं कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार होता है. वहीं, रागी में भी कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. अगर आप इन दोनों को मिक्स करके रोटी बनाकर खाते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं. गेहूं के आटे में मिलाकर अगर आप रागी की रोटी बनाते हैं, तो ये काफी सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनती है. यहां जानते हैं गेहूं के आटे में रागी का आटा कैसे मिलाकर रोटी तैयार करें?

गेहूं के आटे में सही मात्रा में मिलाएं रागी का आटा

अगर आप पहली बार रागी के आटे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसकी शुरुआत कम मात्रा से करें. दो कप गेहूं के आटे में लगभग आधा कप रागी का आटा मिक्स करें.  बाद में जरूरत और पसंद के मुताबिक इसकी मात्रा बढ़ाई जा सकती है.

इसके बाद आटे गूंथे. इसके लिए एक बर्तन में गेहूं और रागी का आटा मिलाएं. आप चाहें तो स्वादानुसार नमक भी डाल सकते हैं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए मुलायम आटा गूंथ लें. आटे को कुछ देर ढककर रखने से वह अच्छी तरह सेट हो जाता है. फिर नॉर्मल रोटी की तरह आप इसे बेलकर तैयार कर सकते हैं. उत्तराखंड के कई इलाकों में इसी तरह से रागी और गेहूं के आटे को मिक्स करके रोटी तैयार की जाती है.

गेहूं और रागी के आटे से तैयार रोटी खाने के क्या फायदे हैं?

रागी कैल्शियम का काफी अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए फायदेमंद हो सकता है. वहीं, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज और अपच की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है. वहीं, गेहूं आटे में कई जरूरी तत्व होते हैं. साथ ही ये फाइबर से भी भरपूर होता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं. 

ज्यादा मात्रा में न खाएं रागी की रोटी

ध्यान रखें कि रागी की रोटी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है. लेकिन इसे अधिक मात्रा में न खाएं. इसमें फाइबर काफी होता है. ऐसे में इससे आपके पेट पर असर पड़ सकता है. वहीं, कुछ लोगों को रागी के आटे से एलर्जी की शिकायत होती है. ऐसे में उन्हें सीमित मात्रा में ही रागी की रोटी खानी चाहिए या फिर एक्सपर्ट की सलाह पर ही रागी की रोटी खानी चाहिए.

ये भी पढ़ें - Ragi Vs Jowar: ज्वार या रागी, सेहत के लिए कौन सा आटा है बेस्ट?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ragi Roti, Ragi Roti Calories, Ragi Roti Benefits, Soft Ragi Chapati, Soft Ragi Roti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com