विज्ञापन

तवे पर बिना चिपकाए डोसा कैसे बनाएं? जानें नॉर्मल तवे पर डोसा बनाने की आसान ट्रिक

यहां हम आपको एक बेहद आसान ट्रिक बता रहे हैं. इसकी मदद से आप घर पर ही लोहे के तवे पर बिना चिपकाए क्रिस्पी डोसा बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

तवे पर बिना चिपकाए डोसा कैसे बनाएं? जानें नॉर्मल तवे पर डोसा बनाने की आसान ट्रिक
तवे पर डोसा चिपकने से कैसे रोकें?
(Photo Credit: YouTube)

डोसा खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. इसका न केवल स्वाद अच्छा होता है, बल्कि डोसा पेट पर लाइट और सेहत के लिए भी अच्छा होता है. लेकिन कई बार घर पर डोसा बनाना बड़ी चुनौती बन जाता है. खासकर अगर घर पर नॉन स्किट पैन न हो, तो डोसा तवे पर चिपकने लगता है, बनाते वक्त बार-बार टूट जाता है या तवे पर इसका बैटर एक जगह इक्ट्ठा हो जाता है. कई लोगों की शिकायत होती है कि बाजार जैसा पतला, कुरकुरा और परफेक्ट डोसा घर पर नहीं बन पाता. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको एक बेहद आसान ट्रिक बता रहे हैं. इसकी मदद से आप घर पर ही लोहे के तवे पर बिना चिपकाए क्रिस्पी डोसा बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

तवे पर डोसा चिपकने से कैसे रोकें?

ये खास ट्रिक विराज नाइक नाम के यूट्यूबर ने अपने एक वीडियो में शेयर की है. विराज बताते हैं, अगर आपका डोसा तवे पर बार-बार चिपक जाता है, तो इसके लिए- 

  • सबसे पहले गैस पर तवा रखकर उसे गर्म करें. 
  • अब, तवे के ऊपर थोड़ा सा नमक डालें. 
  • इसके बाद आधा प्याज लें और उसकी मदद से नमक को पूरे तवे पर अच्छी तरह रगड़ें. 
  • इसके बाद नमक हटाकर तवे को साफ कर लें.
  • अब आप इस तवे पर डोसे का बैटर डालकर फैला सकते हैं. 

विराज बताते हैं कि इस ट्रिक को फॉलो करने के बाद आपका डोसे का बैटर तवे पर चिपकेगा नहीं, साथ ही डोसे का बैटर एक जगह इक्ट्ठा भी नहीं होगा. 

इन बातों का भी रखें ध्यान

डोसा बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है. जैसे- 

  • तवा बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए. अगर तवा ज्यादा गर्म है, तो बैटर डालते ही पकने लगेगा और फैलेगा नहीं.
  • बैटर की कंसिस्टेंसी सही रखें. डोसा बैटर न बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला. सही बैटर से डोसा आसानी से फैलता है.
  • इन सब से अलग डोसे को जल्दी पलटें नहीं. जब डोसा नीचे से अच्छी तरह पककर सुनहरा और कुरकुरा हो जाए, तभी उसे निकालें या पलटें.
  • इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप नॉर्मल तवे पर भी डोसा बना सकते हैं और आपका डोसा तवे पर चिपकेगा भी नहीं. 

यह भी पढ़ें- पूरी तलते समय ज्यादा तेल सोख लेती हैं? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताई आसान ट्रिक, ऐसे बनाएं फूली-फूली और कम ऑयली पूरियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com