दिल्ली की हवा का हाल हम सब जानते हैं. हर साल सर्दियों की दस्तक के साथ ही प्रदूषण का दमघोंटू साया हमारे बच्चों के स्कूलों और कमरों तक पहुंच जाता है. अमीर लोग तो महंगे-महंगे प्यूरीफायर खरीद लेते हैं, लेकिन उन बच्चों का क्या जो सरकारी या कम बजट वाले स्कूलों में पढ़ते हैं? इसी दर्द को समझा दिल्ली के दो स्कूली छात्रों ने और एक ऐसा रास्ता निकाला जिसने सबको हैरान कर दिया है. संस्कृति स्कूल के 12वीं के छात्र कृष अग्रवाल और वसंत वैली स्कूल के 11वीं के समर्थ मीटले ने मिलकर शुरू किया 'प्रोजेक्ट वायु'. इन्होंने घर-स्कूल में चलने वाले साधारण टेबल और दीवार वाले पंखों को ही महज 140 रुपए में एयर प्यूरीफायर में बदल दिया.
कैसे काम करता है यह देसी जुगाड़?
इन बच्चों ने कोई नई मशीन नहीं बनाई, बल्कि पहले से मौजूद पंखों के लिए एक खास फिल्टर तैयार किया है. यह फिल्टर इलेक्ट्रोस्टैटिक तकनीक पर काम करता है, जो हवा में मौजूद खतरनाक PM2.5 जैसे बारीक कणों को चुंबक की तरह अपनी तरफ खींच लेता है. इसे पंखे पर लगाना बेहद आसान है.बस एक मिनट में बिना किसी औजार के यह इलास्टिक के सहारे पंखे की जाली पर फिट हो जाता है. हवा चलने पर यह गुब्बारे की तरह फूल जाता है और हवा को साफ करने लगता है.
Here's what makes it interesting: - One filter costs approximately ₹140 to manufacture. - It can be installed in less than a minute. - When the fan runs, the filter expands like a balloon. - The project provides filters free of cost to schools. - More than 10,000 students have benefited so far. And here's the bigger achievement: Krish Aggarwal has earned a place on the 2026 Diana Award Roll of Honour for this initiative. Think about it. Two students didn't wait for someone else to solve a problem affecting thousands of children. They started working on a solution themselves. Sometimes, innovation doesn't need a huge budget. It needs someone who looks at a problem differently. Imagine what more students could achieve if we encouraged ideas like these.
— Asif Iqbal (@AsifInsights) November 11, 2026
मुनाफा नहीं, मदद है मकसद
एक फिल्टर की कीमत मात्र 140 रुपए है, जिसे महीने में एक बार बदलना पड़ता है.सबसे बड़ी बात यह है कि ये बच्चे इसे बेच नहीं रहे हैं. वे जरूरतमंद स्कूलों में इन्हें मुफ्त बांट रहे हैं. अब तक दिल्ली के गरीब तबके के स्कूलों में 10 हजार से ज्यादा बच्चों तक साफ हवा पहुंचाई जा चुकी है.
यह भी पढ़ें | पूरे मुस्लिम मोहल्ले में इकलौते परिवार ने क्यों मनाई दिवाली, कहा- मेरे बच्चों को खुशी मिलती है
दुनिया ने माना लोहा
कृष के इस नेक और अनोखे प्रयास को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है. उन्हें साल 2026 के प्रतिष्ठित 'डायना अवार्ड' से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार उन युवाओं को दिया जाता है जो अपनी सोच से समाज में बड़ा बदलाव लाते हैं. कृष और समर्थ ने साबित कर दिया कि बड़ी समस्याओं के हल हमेशा महंगे नहीं होते, कभी-कभी बस एक संवेदनशील सोच की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें | छठ में बेंगलुरु से बिहार तक कार से चला गया लड़का, 2100 किमी सफर का बताया पूरा खर्चा
यह भी पढ़ें | चीन के सरकारी अस्पताल में पत्नी संग पहुंचा बिहारी लड़का, बोला- इनका तो सिस्टम ही पूरा अलग है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं