- भारतीय रेलवे 13 नवंबर 2026 से यशवंतपुर से मडगांव के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है.
- यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन लगभग 13 घंटे 20 मिनट में बेंगलुरु से गोवा का सफर पूरा करेगी.
- ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, यशवंतपुर से बुधवार और मडगांव से गुरुवार को सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी.
Yeshwantpur Madgaon Vande Bharat Express Launch Date: बेंगलुरु और गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों के बीच यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा सामने आया है. दरअसल, भारतीय रेलवे बेंगलुरु के यशवंतपुर से गोवा के मडगांव के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है. हफ्ते में 6 दिन चलने वाली यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन करीब 13 घंटे 20 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी. वहीं, वापसी में गोवा के मडगांव से बेंगलुरु के यशवंतपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 26656 अपना सफर 12 घंटे 55 मिनट में पूरा करेगी. यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन इसी हफ्ते 13 नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है.
यह ट्रेन बेंगलुरु के यशवंतपुर से निकलकर कर्नाटक के तटीय इलाकों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पश्चिमी घाट के रास्तों से होते हुए गोवा के मडगांव पहुंचेगी. इस नई ट्रेन के शुरू होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दोनों राज्यों के बीच बिजनेस और कैजुअल ट्रैवल करने वाले यात्रियों का समय भी बचेगा.
ट्रेन नंबर 26655 यशवंतपुर से मडगांव का टाइमटेबल
- यशवंतपुर से रवानगी: सुबह 07:35 बजे
- श्रवणबेलगोला: 09:03 09:05 बजे
- हासन: 09:38 09:40 बजे
- सकलेशपुर: 10:20 10:22 बजे
- सुब्रह्मण्य रोड: 12:40 12:42 बजे
- काबाका पुत्तूर: 13:25 13:27 बजे
- मंगलुरु जंक्शन: 15:05 15:15 बजे
- उडुपी: 16:20 16:22 बजे
- कुंडापुरा: 16:38 16:40 बजे
- मुकांबिका रोड बिंदूर: 17:20 17:22 बजे
- मुरुदेश्वर: 18:00 18:02 बजे
- गोकर्ण रोड: 19:00 19:02 बजे
- कारवार: 19:45 19:47 बजे
- मडगांव आमद: रात 20:55 बजे
ट्रेन नंबर 26656 मडगांव से यशवंतपुर
- मडगांव से रवानगी: सुबह 08:20 बजे
- कारवार: 09:03 09:05 बजे
- गोकर्ण रोड: 09:48 09:50 बजे
- मुरुदेश्वर: 11:00 11:02 बजे
- मुकांबिका रोड बिंदूर: 11:20 11:22 बजे
- कुंडापुरा: 11:48 11:50 बजे
- उडुपी: 12:18 12:20 बजे
- मंगलुरु जंक्शन: 13:50 14:00 बजे
- काबाका पुत्तूर: 14:43 14:45 बजे
- सुब्रह्मण्य रोड: 15:28 15:30 बजे
- सकलेशपुर: 17:30 17:32 बजे
- हासन: 18:13 18:15 बजे
- श्रवणबेलगोला: 18:43 18:45 बजे
- यशवंतपुर आमद: रात 21:15 बजे
यह भी पढ़ें- क्या आपका कंफर्म ट्रेन टिकट किसी दूसरे को ट्रांसफर हो सकता है? जानें रेलवे के नियम, प्रक्रिया और समय सीमा
हफ्ते में 6 दिन मिलेगी सेवा
- रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन अपनी सेवाएं प्रदान करेगी.
- यशवंतपुर से मडगांव (26655): हर बुधवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा .
- मडगांव से यशवंतपुर (26656): हर गुरुवार को यह ट्रेन सेवा में उपलब्ध नहीं रहेगी.
यह भी पढ़ें- अब दिल्ली-अहमदाबाद, सिलीगुड़ी और जम्मू रूट पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, देखें इन रूटों में कौन-कौन से शहर हैं शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं