विज्ञापन

बिना मावा के गाजर का हलवा बनाने की ट्रिक, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, खर्चा आधा स्वाद दोगुना

क्या आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो बिना मावा के झटपट ऐसे बनाएं स्वादिष्ट हलवा.

बिना मावा के गाजर का हलवा बनाने की ट्रिक, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, खर्चा आधा स्वाद दोगुना
कैसे बनाएं गाजर का हलवा.
NDTV

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में लाल-लाल गाजर देखते को मिलने लगती हैं. ये सिर्फ बाजार ही नहीं बल्कि पूरी सर्दी भारतीय घरों की किचन का हिस्सा बन जाती हैं. क्योंकि डाइट में इसे कई तरह से शामिल किया जा सकता है. कोई सलाद में, कोई अचार में, कोई कांजी में, तो कोई इसका हलवा खाना पसंद करता है. अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको बिना मावा के स्वादिष्ट हलवा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं मुंह में पानी ला देने वाले हलवे की रेसिपी.

कैसे बनाएं बिना मावा के गाजर का हलवा- (How To Make Carrot Halwa At Home)

सामग्री-

  • लाल गाजर
  • फुल क्रीम दूध
  • चीनी 
  • देसी घी
  • मिल्क पाउडर
  • काजू-बादाम
  • किशमिश
  • इलायची पाउडर
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

विधि-

  1. हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई लें. उसमें 1 चम्मच घी डालकर कद्दूकस की हुई गाजर को 4-5 मिनट तक भूनें. 
  2. अब इसमें आधा लीटर दूध डाल दें और गैस को मीडियम पर कर दें. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध नीचे न लगे. 
  3. कुछ मिनट में दूध सूखने लगेगा और गाजर भी गल जाएगी. जब दूध लगभग सूख जाए, तो इसमें चीनी डालें. 
  4. चीनी डालते ही हलवा फिर से थोड़ा गीला हो जाएगा, घबराएं नहीं. 
  5. अब गैस को थोड़ा तेज करके इसे फिर से सुखाएं. 
  6. इसके बाद 3 चम्मच घी और 4 चम्मच मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  7. ऊपर से इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डाल दें. 
  8. हलवाई जैसे स्वाद वाले हलवे के लिए घी अधिक मात्रा में डालें. 
  9. गाजर भूनने के बाद बाद ही मिल्क पाउडर और दूध डाले वरना कच्चापन रह जाएगा. 
  10. मिल्क पाउडर को सीधे न डालें, पहले उसे 2 चम्मच दूध में घोल लें, फिर डालें. 
  11. इससे गांठें नहीं पड़ेंगी और हलवा एकदम क्रीमी बनेगा. 

क्या है हलवे को स्टोर करने का तरीका- 

गाजर का हलवा फ्रिज में 4-5 दिन तक आसानी से चल जाता है. लेकिन इसे हमेशा एयर टाइट डिब्बे में रखें. जब भी खाना हो, तो उसे कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर गरम करें. माइक्रोवेव में गरम करने से स्वाद थोड़ा कम हो जाता है. सर्व करते वक्त ऊपर से थोड़े से कटे हुए पिस्ते और एक चम्मच मलाई डाल दें. इससे स्वाद और निखर कर आता है.

ये भी पढ़ें- सर्दियों में गाजर-गोभी-शलगम का अचार कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gajar Ka Halwa Hindi, Gajar Ka Halwa In Hindi, Gajar Ka Halwa Kaise Banta Hai, Gajar Ka Halwa Without Sugar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com